विवेक अग्निहोत्री (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

विवादों में घिरे विवेक अग्निहोत्री, द बंगाल फाइल्स में गलत छवि पेश करने का लगा आरोप, दर्ज हुई शिकायत

Vivek Agnihotri: फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। उनपर द बंगाल फाइल्स में गोपाल मुखर्जी की गलत छवि पेश करने का आरोप लगा है और माफी मांगने के लिए नोटिस मिला है।

स्नेहा मौर्या

The Bengal File Controversy: फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म द बंगाल फाइल्स रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसके बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले गोपाल मुखर्जी का परिचय एक कसाई के रूप में दिखाया गया है। इसी को लेकर उनके पोते शांतनु मुखर्जी ने आपत्ति जताते हुए विवेक अग्निहोत्री को लीगल नोटिस भेजा है।

दरअसल, शांतनु मुखर्जी का कहना है कि उनके दादाजी गोपाल मुखर्जी किसी भी रूप में कसाई नहीं थे। बल्कि वो एक पहलवान और अनुशीलन समिति के प्रमुख सदस्य थे। 1946 में जब मुस्लिम लीग के दंगे भड़के थे, उस समय दंगे रोकने में गोपाल मुखर्जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऐसे में उन्हें "कसाई" के तौर पर प्रस्तुत करना न केवल ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ है, बल्कि उनकी छवि को भी नुकसान पहुंचाने वाला है।

गोपाल मुखर्जी के पोते शांतनु ने कही ये बात

शांतनु मुखर्जी का आरोप है कि विवेक अग्निहोत्री ने जानबूझकर फिल्म में उनके दादाजी की गलत छवि पेश की है। उनका कहना है कि इससे न केवल उनके परिवार को ठेस पहुंची है, बल्कि उन सभी लोगों का अपमान हुआ है जो गोपाल मुखर्जी को एक नायक के रूप में देखते हैं। उन्होंने अपने नोटिस में मांग की है कि विवेक अग्निहोत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और फिल्म से इस गलत चित्रण को तुरंत हटाएं।

ट्रेलर लॉन्च में हुआ हंगामा

फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह विवादों में बनी हुई है। कोलकाता में 16 अगस्त को जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, तब भी माहौल गर्म रहा। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और यहां तक कि तार काटकर ट्रेलर लॉन्च में बाधा डालने की कोशिश की। इस घटना पर विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी पर आरोप लगाया और कहा कि यह सब राजनीतिक दबाव के कारण हुआ।

आपको बता दें, द बंगाल फाइल्स का निर्देशन खुद विवेक अग्निहोत्री ने किया है। इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री हैं। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का मकसद बंगाल के इतिहास के एक अनकहे अध्याय को सामने लाना है, लेकिन फिलहाल यह फिल्म विवादों और विरोध प्रदर्शनों की वजह से चर्चा में बनी हुई है।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट