जानें कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' 
मनोरंजन

The Bads Of Bollywood: आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड', यहां देख सकेंगे आप, पढ़ें पूरी डिटेल

Netflix Release This Week: 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को आज दोपहर 12:30 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। सीरीज की कहानी और इसके प्रेजेंटेशन को लेकर पहले ही काफी बज बना हुआ है।  

अनिल सिंह

StartFragment

The Bads Of Bollywood on Netflix: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली निर्देशित वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' गुरुवार यानी 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फैंस के बीच इस सीरीज को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है।

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज को दोपहर 12:30 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। सीरीज की कहानी और इसके प्रजेंटेशन को लेकर पहले ही काफी बज बना हुआ था, लेकिन अब जब ये रिलीज होने वाली है, तो लोगों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

लक्ष्य और राघव जुयाल लीड रोल में

अगर बात करें सीरीज की कास्ट की, तो इसमें लक्ष्य और डांसर-अभिनेता राघव जुयाल लीड रोल में हैं। इनके साथ बॉबी देओल, मोना सिंह, गौतमी कपूर, विजयंत कोहली, मनोज पाहवा, आन्या सिंह, और रजत बेदी जैसे शानदार कलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे।

कई बड़े सितारे कैमियो में दिखाई देंगे

वहीं, इसमें कई बड़े सितारे कैमियो में दिखाई देंगे। सीरीज में सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, करण जौहर, रणवीर सिंह, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर, सुहाना खान और यहां तक कि तमन्ना भाटिया और यो यो हनी सिंह जैसे सितारे नजर आएंगे।

आसमान सिंह की कहानी दिखाई गई है

सीरीज के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ये सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। ट्रेलर में आसमान सिंह की कहानी दिखाई गई है, जो एक कलाकार है और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने आया है। उसे बॉलीवुड स्टार बनना है। अपने दोस्त (राघव जुयाल) और परिवार के सपोर्ट से वह ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखता है।

गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है

हालांकि, यहां उसके लिए पैर जमाना आसान नहीं होता। उसे जल्द ही एहसास हो जाता है कि अपने सपने को पूरा करने की उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सीरीज में सुपरस्टार अजय तलवार (बॉबी देओल) आसमान को चुनौती देता है। क्या आसमान इस चुनौती को पार कर पाएगा... इस सवाल का जवाब सीरीज देखने पर ही मिलेगा। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है।

EndFragment

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO