Photo- Twitter  
मनोरंजन

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर एअरपोर्ट सिक्यूरिटी ऑफिसर ने अनुपम खेर को कही ये बात, अभिनेता ने हाथ जोड़...

संदीप पांडे

मुंबई : 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandits) के हुए नरसंहार (Carnage) कि सच्ची घटना (True Incident) पर आधारित (Based) फिल्म (Film) 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को देखने से कोई चुकना नहीं चाहता है। लोग इस फिल्म को देखने के लिए अपने व्यस्त टाइम टेबल से समय निकालकर इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे है। यहां तक कि लोग इस फिल्म को अपने फैमिली के साथ भी देखना पसंद कर रहे है। इस फिल्म को जो प्यार और सम्मान मिल रहा है।

शायद ही किसी ने इसकी कल्पना कि होगी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जिस तेजी से कलेक्शन कर रही है। उससे ये कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। वहीं हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने अपने ट्विटर पर अपने अभिनीत फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। पोस्ट तस्वीरों में अभिनेता हाथ में एक पोस्टर लिए खड़े नजर आ रहे है। जिसमें धारा 370 को हटाने कि बात लिखी है। वो अपने गले में कुछ तस्वीरों कि माला भी पहने दिखाई दे रहे है।

उन्होंने बातचीत अंदाज में एक नोट भी लिखा है।  उन्होंने अपने ट्विट में लिखा, 'जब आप एअरपोर्ट पर हो और 12 से 15 लोग आपसे कहे कि आपकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखा मैंने, वास्तव में मुझे इस बात का पता नहीं था कि कश्मीरी पंडितों के साथ इतना बुरा हुआ था, और वहीं अगर आपसे सिक्यूरिटी ऑफिसर बोले, अनुपम सर! आपकी फिल्म दिल दहला देने वाली है' तो इसका मतलब है हमारी फिल्म लोगों के दिलों तक जा रही है' उन्होंने हाथ जोड़कर जय हो भी कहा। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म का चौथा दिन है और ये फिल्म दमदार कमाई कर रही है।   

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM