रिएलिटी शो द 50 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘The 50’ में मचा बवाल, करण पटेल ने छोड़ा शो? हंगामे के बीच दो कंटेस्टेंट्स हुए एलिमिनेट

The 50 On OTT: रियलिटी शो ‘द 50’ की शुरुआत के साथ ही विवाद गहराने लगे हैं। अब करण पटेल ने बीच में ही शो छोड़ने का ऐलान कर दिया है, साथ ही दो कंटेस्टेंट्स के एलिमिनेशन ने सबको चौंका दिया है।

स्नेहा मौर्या

Karan Patel Quits The 50 Show: नया रियलिटी शो ‘द 50’ शुरू हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन विवाद और ड्रामे के मामले में इसने शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। हाई-प्रोफाइल कंटेस्टेंट्स और आक्रामक गेमप्ले के चलते शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच अब शो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस को चौंका दिया है।

शो के चर्चित कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर करण पटेल को लेकर खबर है कि उन्होंने कथित तौर पर शो छोड़ दिया है। चैनल से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, करण को पहले ही दिन से घर के माहौल से परेशानी थी। खासतौर पर कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच हुई हाथापाई ने उन्हें असहज कर दिया था। बताया जा रहा है कि बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट्स रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच मामूली बात पर हुई झड़प से करण काफी नाराज हो गए थे।

करण पटेल ने बीच में छोड़ा 'द 50' शो

सूत्रों का कहना है कि इस घटना के दौरान करण पटेल को यह कहते हुए सुना गया कि हिंसक माहौल उनकी मानसिक शांति को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने साफ कहा था कि वह ऐसी जगह नहीं रह सकते, जहां बात-बात पर झगड़े और हाथापाई हो। इसके बाद उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि करण ने खुद शो छोड़ा है या फिर उन्हें बाहर किया गया है।

बताया जा रहा है कि करण पटेल पिछले दो दिनों से घर पर हैं। वहीं शो की क्रिएटिव टीम से जुड़े एक सदस्य ने संकेत दिए हैं कि करण की वापसी की संभावना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। उनके मुताबिक, करण एक जाना-पहचाना चेहरा हैं और हो सकता है कि कुछ समय बाद वह शो में दोबारा नजर आएं। इसी बीच शो से एक और कंटेस्टेंट का पत्ता भी कट चुका है। सूत्रों के अनुसार, यूट्यूबर वंशा सिंह, जो शो के दौरान करण पटेल और प्रिंस नरूला को लेकर विवादित बयान दे रहे थे, पहले ही एलिमिनेशन में बाहर कर दिए गए। बताया गया कि बाकी कंटेस्टेंट्स के खिलाफ वोटिंग के बाद वंशा को शो से विदा होना पड़ा।

डबल एलिमिनेशन से शो आया बड़ा ट्विस्ट

इसके अलावा शो में डबल एलिमिनेशन का भी शॉकिंग ट्विस्ट देखने को मिला। एक एपिसोड में 11 कंटेस्टेंट्स असुरक्षित जोन में थे। सुरक्षित खिलाड़ियों को वोटिंग के जरिए एक कंटेस्टेंट को बाहर करने का अधिकार मिला। लेकिन सबको हैरान करते हुए ‘द लायन’ ने ऐलान किया कि सौरभ और सुमैरा को शो से बाहर किया जा रहा है, क्योंकि किसी ने भी उनके लिए वोट नहीं किया।

एलिमिनेशन के बाद सौरभ ने सवाल उठाया कि आखिर उनके लिए किसी ने वोट क्यों नहीं किया। इस पर सिद्धार्थ भारद्वाज ने अजीब तर्क देते हुए कहा कि सौरभ और सुमैरा अच्छे इंसान थे, जबकि शो में आक्रामक पर्सनैलिटी वालों को तरजीह दी जाती है। हालांकि, बाकी कंटेस्टेंट्स ने इस बयान से असहमति जताई और इसे बेबुनियाद बताया। शुरुआत के साथ ही ‘द 50’ में जिस तरह का बवाल देखने को मिल रहा है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में शो और भी बड़े विवादों का गवाह बन सकता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद