Rajat Dalal And Nehal Chudasama Controversy: रियलिटी शो ‘द 50’ अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामे की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में देश के अलग-अलग फील्ड से आए 50 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें एक्टर्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और स्पोर्ट्स से जुड़े चेहरे शामिल हैं। ‘बिग बॉस’ की तर्ज पर यहां भी कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति, दोस्ती और टकराव देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुए नए प्रोमो में नेहल चुडासमा और रजत दलाल के बीच हुई तीखी बहस ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।
जियो हॉटस्टार द्वारा जारी किए गए प्रोमो में शुरुआत हल्के-फुल्के माहौल से होती है, जहां सभी कंटेस्टेंट्स हंसी-मजाक करते नजर आते हैं। लेकिन कुछ ही पलों में यह माहौल तनाव में बदल जाता है, जब रजत दलाल और नेहल चुडासमा के बीच बहस शुरू हो जाती है। प्रोमो में रजत का अंदाज काफी आक्रामक और दबंग दिखाई देता है, जिस पर नेहल खुलकर नाराजगी जताती हैं।
नेहल चुडासमा ने रजत के व्यवहार को लेकर अपनी बात मजबूती से रखते हुए कहा कि उनका रवैया बेहद पर्सनल था। नेहल ने साफ शब्दों में कहा कि रजत का बर्ताव बहुत पर्सनल था। एक महिला के तौर पर मैं इससे काफी हर्ट हुई। उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान नजर आते हैं। प्रोमो के आखिरी हिस्से में दोनों के बीच आवाजें ऊंची होती दिखती हैं और बहस और भी ज्यादा तीखी हो जाती है।
इस प्रोमो को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। रजत दलाल के एग्रेसिव नेचर और नेहल की बेबाक प्रतिक्रिया ने शो में नया ट्विस्ट ला दिया है। सोशल मीडिया पर भी इस प्रोमो को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों के बीच मामला कहां तक पहुंचेगा।
अगर शो के कॉन्सेप्ट की बात करें तो ‘द 50’ एक अनोखा गेम रियलिटी शो है, जिसमें 50 प्रतियोगी एक-दूसरे के खिलाफ चुनौतियों और रणनीतियों के जरिए आगे बढ़ते हैं। इस शो में युविका चौधरी, प्रिंस नरूला, सपना चौधरी, दिव्या अग्रवाल और करण पटेल जैसे चर्चित चेहरे भी नजर आ रहे हैं। शो को दर्शक जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं और यह कलर्स चैनल पर भी टेलीकास्ट होता है।