रिएलिटी शो द 50 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘औरत है तो औरत की तरह रह...’ The 50 शो में अदनान शेख की बात पर भड़कीं सपना चौधरी, फैंस का फूटा गुस्सा

The 50 Reality Show Twist: जियोहॉटस्टार के रिएलिटी शो ‘द 50’ के तीसरे दिन के प्रोमो में अदनान शेख और सपना चौधरी के बीच तीखी बहस ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

स्नेहा मौर्या

Adnan Shaik And Sapna Choudhary Fight The 50 Show: जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे रिएलिटी शो ‘द 50’ को शुरू हुए अभी महज दो दिन ही हुए हैं, लेकिन शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर दिन नए विवाद के साथ यह शो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। पहले दिन करण पटेल के गुस्से ने ध्यान खींचा, दूसरे दिन रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच फिजिकल फाइट देखने को मिली और अब तीसरे दिन के प्रोमो ने नया बवाल खड़ा कर दिया है।

तीसरे दिन के प्रोमो में क्या हुआ?

तीसरे दिन के प्रोमो में अदनान शेख और सपना चौधरी के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई गई है। प्रोमो की शुरुआत में सपना चौधरी, अदनान से सवाल करती हैं, “दम नहीं है क्या बाहर जाकर कमाने का?” इस पर अदनान का जवाब सोशल मीडिया यूजर्स को काफी आपत्तिजनक लगा। उन्होंने कहा, “चिल्ला मत! औरत है तो औरत की तरह रह न।”

सपना चौधरी का फूटा गुस्सा

अदनान की इस टिप्पणी से सपना चौधरी भड़क जाती हैं। वह जवाब में कहती हैं, “पहले चिटिंग करता है, फिर यहां मर्दानगी दिखा रहा है।” इसके बाद बहस और तेज हो जाती है। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है, जिसमें धमकी भरे शब्द भी सुनाई देते हैं। प्रोमो में दिखी यह झड़प दर्शकों को काफी उग्र लग रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर अदनान शेख को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। खासकर उनके “औरत है तो औरत की तरह रह” वाले बयान पर यूजर्स नाराज नजर आए। एक यूजर ने लिखा, “औरत कैसे रहे, ये तय करने वाला तू कौन होता है?” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “ऐसे लोगों को रिएलिटी शोज में बुलाकर फेम क्यों दिया जाता है?”

अब तक ‘द 50’ के बड़े हाइलाइट्स

  • डे 1: करण पटेल का गुस्सा और बहस
  • डे 2: रजत दलाल बनाम दिग्विजय राठी की फिजिकल फाइट
  • डे 3: अदनान शेख बनाम सपना चौधरी का विवादित बयान

सोशल मीडिया फॉलोइंग भी चर्चा में

सपना चौधरी की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 6.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं अदनान शेख की फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा है, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 11.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फिलहाल, लगातार हो रहे विवादों के चलते ‘द 50’ दर्शकों के बीच तेजी से चर्चा में आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे दिन के इस विवाद पर शो के मेकर्स क्या कदम उठाते हैं और आने वाले एपिसोड्स में कौन-सा नया ड्रामा सामने आता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी कर रहे सदस्य देशों के नेताओं को संबोधित

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात