क्या थामा तोड़ेगी इन फिल्मों का रिकॉर्ड (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

क्या ‘थामा’ तोड़ पाएगी Jolly LLB 3 और Kantara Chapter 1 का रिकॉर्ड? जानिए कैसा रहेगा वीकेंड

Rashmika Mandanna Movie: रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि यह बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

स्नेहा मौर्या

Thamma Box Office Prediction: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में अब इस हफ्ते यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दर्शक अब यह जानने को बेताब हैं कि क्या ‘थामा’ अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 और ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं। तो चलिए जानते हैं...

दरअसल, 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘थामा’ में तीन दमदार कलाकारों की तिकड़ी देखने को मिलेगी। जो नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है, जबकि इसके निर्माता दिनेश विजान और अमर कौशिक हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही यह फिल्म सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही है। हॉरर, रोमांस और कॉमेडी के इस अनोखे मिश्रण ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

क्या बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी फिल्म?

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘जॉली एलएलबी 3 ’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने इस साल अब तक शानदार बिजनेस किया है। जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज के शुरुआती हफ्ते में ही जबरदस्त ओपनिंग के साथ लगभग ₹120 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि कांतारा चैप्टर 1 ने पैन इंडिया लेवल पर ₹200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। अब सबकी निगाहें ‘थामा’ पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म इन दोनों हिट फिल्मों को पछाड़ पाएगी।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘थामा’ का कॉन्टेंट और स्टार पावर दोनों ही स्ट्रॉन्ग हैं, जिससे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। इसके अलावा दिवाली वीकेंड का फायदा भी फिल्म को मिल सकता है। नवाजुद्दीन का इंटेंस अभिनय, रश्मिका की मास अपील और आयुष्मान की परफॉर्मेंस फिल्म को एक अलग एंटरटेनमेंट जोन में ले जाती है।

इन फिल्मों को पछाड़ेगी थामा

अगर ‘थामा’ को दर्शकों का प्यार मिला, तो यह फिल्म न सिर्फ 2025 की सप्राइज हिट बन सकती है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर जॉली एलएलबी 3 और कांतारा चैप्टर 1 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है। ऐसे में कुल मिलाकर  ‘थामा’ एक हॉरर-ड्रामा-कॉमेडी का यूनिक ब्लेंड है, जो बड़े पर्दे पर कुछ नया और रोमांचक पेश करने का वादा करती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी