थलपति विजय के बेटे जेसन संजय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

पिता थलापति विजय से दूर हुए बेटे जेसन! नाम से हटाया सरनेम, क्या मां के सपोर्ट में उठाया बड़ा कदम?

Jason Sanjay Name Change: थलापति विजय के बेटे जेसन संजय ने अपने नाम में बड़ा बदलाव कर चौंका दिया। उन्होंने अपने नाम से पिता का सरनेम हटाकर मां संगीता सोरनालिंगम का शुरुआती अक्षर जोड़ा है।

स्नेहा मौर्या

Thalapathy Vijay Son Jason Sanjay: थलापति विजय के बेटे जेसन संजय ने अपने नाम में बड़ा बदलाव कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने अपने नाम से पिता का सरनेम हटाकर मां के नाम का पहला अक्षर जोड़ लिया है।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और अब राजनीति में सक्रिय थलापति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनके बेटे जेसन संजय ने ऐसा कदम उठाया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। खबर है कि जेसन ने अपने नाम से पिता का नाम हटाकर एक नई पहचान अपनाई है।

दरअसल, यह बदलाव उस समय सामने आया है जब विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने हाल ही में तलाक की याचिका दायर की है। दोनों की शादी को करीब 27 साल हो चुके थे, लेकिन अब यह रिश्ता कानूनी तौर पर खत्म होने की कगार पर है।

थलपति विजय के बेटे ने नाम में किया बड़ा बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेसन संजय अब अपने नाम के साथ ‘जेसन संजय एस’ लिख रहे हैं। यहां ‘S’ अक्षर उनकी मां संगीता के नाम को दर्शाता है। आमतौर पर दक्षिण भारत में पिता के नाम का पहला अक्षर इस्तेमाल करने की परंपरा होती है, लेकिन जेसन ने इसे बदलते हुए मां के नाम को प्राथमिकता दी है। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह फैसला मौजूदा पारिवारिक हालात के बीच अपनी मां के प्रति समर्थन दिखाने का संकेत हो सकता है।

जेसन निर्देशन की दुनिया में रख चुके हैं कदम

थलापति विजय के बेटे जेसन संजय जल्द ही फिल्म निर्देशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे अभिनेता संदीप किशन की फिल्म सिग्मा के जरिए डायरेक्शन में कदम रखने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने इसी नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। माना जा रहा है कि आने वाले प्रोजेक्ट्स में भी वे अपने नाम के साथ ‘S’ अक्षर का ही इस्तेमाल करेंगे।

सोशल मीडिया पर भी दिखी दूरी

फैंस ने यह भी नोटिस किया कि जेसन संजय ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता थलपति विजय को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि शायद उन्होंने कभी विजय के ऑफिशियल अकाउंट को फॉलो ही नहीं किया था।

तलाक की खबरों ने मचाई हलचल

वहीं दूसरी ओर, संगीता सोरनलिंगम ने चेंगलपट्टू जिला अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की है। यह मामला 27 फरवरी 2026 को सामने आया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि याचिका में बेवफाई के आरोप लगाए गए हैं।

इसी बीच, विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन के अफेयर की खबरें भी चर्चा में हैं। दोनों को हाल ही में एक साथ देखे जाने के बाद यह अटकलें और तेज हो गई हैं।

23 साल के युवक ने लड़की बनकर 1000 लोगों से की गंदी चैट, 82 की नंगी वीडियो बनाई; जानें फिर आगे क्या किया?

दिल्ली में अरेस्ट के बाद CJP का नया दांव, केरल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; 7 नवंबर को कोच्चि में जुटेंगे नेता

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानें धधकी; आग बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां

भारत से निकलकर कैसे ग्लोबल हुई दिवाली? 20 साल में कितना बदल गया दुनिया का भारत के त्योहारों को देखने का नजरिया