जन नायगन टीजर में थलपति विजय की दमदार एंट्री 
मनोरंजन

जन नायगन टीजर में थलपति विजय की दमदार एंट्री, हाथ में तलवार लिए पुलिस अवतार में दिखे सुपरस्टार

थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन का टीजर 22 जून को उनके जन्मदिन पर रिलीज हुआ, जिसमें वे पुलिस यूनिफॉर्म में दमदार डायलॉग और तलवार हाथ में लिए एक्शन अवतार में नजर आए। यह फिल्म 9 जनवरी को पोंगल पर रिलीज होगी।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय अपने फैंस के दिलों में एक खास जगह रखते हैं और अब जब उन्होंने अपने फिल्मी करियर को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया है, तब उनकी आखिरी फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट अपने चरम पर है। 22 जून को अपने 51वें जन्मदिन के खास मौके पर विजय ने फैंस को एक धमाकेदार तोहफा दिया है उनकी आखिरी फिल्म जन नायगन का टीज़र द फर्स्ट रोर रिलीज कर दिया गया है।

टीजर की शुरुआत विजय की दमदार आवाज से होती है, जिसमें वह कहते हैं कि एक सच्चा नेता सत्ता के लिए नहीं, बल्कि लोगों के लिए उठता है। इस डायलॉग के साथ ही विजय की पुलिस यूनिफॉर्म में एंट्री होती है और उनके एक्शन से भरपूर अंदाज ने दर्शकों को झकझोर दिया है। साथ ही रिलीज हुआ फिल्म का पोस्टर भी बेहद इम्प्रेसिव है, जिसमें थलपति एक भारी कुर्सी पर बैठकर हाथ में तलवार पकड़े नजर आ रहे हैं।

जन नायगन का निर्देशन एच. विनोथ कर रहे हैं और फिल्म पोंगल के मौके पर 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि, ममता बैजू और नारायण जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस पॉवरफुल कास्ट की वजह से फिल्म पहले से ही बहुचर्चित हो चुकी है।

कब रिलीज होगा जन नायगन

थलपति विजय की आखिरी फिल्म

ये फिल्म विजय के करियर का आखिरी प्रोजेक्ट है, जिसके बाद वे पूरी तरह से राजनीति में कदम रखेंगे। विजय के चाहने वालों के लिए यह फिल्म न सिर्फ एक सिनेमाई अनुभव है, बल्कि एक इमोशनल फेयरवेल भी है। फिलहाल टीजर की एक झलक ने ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फैंस बेसब्री से फुल टीज़र और फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला