बिपाशा बसु की मिनी ड्रेस और बढ़ा वजन बना चर्चा का विषय, क्या दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस?

बिपाशा बसु हाल ही में पति करण सिंह ग्रोवर संग आउटिंग के दौरान येलो मिनी ड्रेस में नजर आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वजन चर्चा का विषय बन गया। कुछ यूजर्स ने उनके बदले लुक को देखकर दूसरी प्रेग्नेंसी के कयास हो गए।
बिपाशा बसु की मिनी ड्रेस और बढ़ा वजन बना चर्चा का विषय, क्या दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस?
बिपाशा बसु (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। इस बार वजह है उनका लेटेस्ट आउटिंग लुक, जिसमें वह पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आईं। लेकिन जहां कुछ फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ ट्रोलर्स उनके वजन और चलने के अंदाज पर तंज कस रहे हैं। यहां तक कि कुछ यूजर्स ने यह सवाल भी उठा दिया कि क्या बिपाशा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।

हाल ही में बिपाशा को मुंबई की एक इवेंट लोकेशन पर करण के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने येलो वन-स्ट्रैप मिनी ड्रेस और व्हाइट ओवरशर्ट पहन रखी थी। इसके साथ उन्होंने येलो बैग, हाई हील्स, और चश्मा कैरी कर अपने लुक को स्टाइलिश टच दिया। उनका हेयरस्टाइल सिंपल मिडिल-पार्टेड था। वहीं करण व्हाइट आउटफिट में नजर आए और दोनों की जोड़ी एक बार फिर कैमरे में कैद हो गई।

हालांकि, इस आउटिंग के बाद बिपाशा का यह लुक ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया। कई यूजर्स ने उनके बढ़े वजन को लेकर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि लगता है फिर से गुड न्यूज है? तो वहीं किसी ने कहा कि इनका चलना बहुत अजीब लग रहा है। एक और कमेंट था कि बॉडी बिल्डर लग रही हैं। लेकिन जहां कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं उनके फैंस अब भी उन्हें प्यार से देख रहे हैं।

बिपाशा की फोटोज पर कई लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ कमेंट किया। उन्होंने लिखा कि बिपाशा हमेशा की तरह गॉर्जियस दिख रही हैं। बता दें कि बिपाशा बसु ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। कपल ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी देवी का स्वागत किया। बिपाशा अक्सर देवी के साथ प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उन्होंने मां बनने के बाद अपने शरीर में आए बदलावों को खुले तौर पर स्वीकार किया है और बॉडी पॉजिटिविटी का समर्थन करती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com