थाई किझावी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

कम बजट की ‘थाई किझावी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 12वें दिन भी जारी कमाई की रफ्तार

Thai Kizhavi Collection: राधिका सरथकुमार की रूरल कॉमेडी ड्रामा थाई किझावी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। बिना बड़े स्टारकास्ट वाली इस फिल्म ने 12वें दिन भी शानदार कमाई कर कई फिल्मों को पछाड़ दिया है।

स्नेहा मौर्या

Thai Kizhavi Box Office Collection: तमिल सिनेमा में इन दिनों एक छोटी फिल्म बड़े कमाल करती नजर आ रही है। राधिका सरथकुमार की लीड रोल वाली फिल्म 'थाई किझावी' ने उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। कम बजट और बिना किसी बड़े मेल सुपरस्टार के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और दूसरे हफ्ते में भी इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही।

फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यही वजह है कि यह सिनेमाघरों में मौजूद कई बड़ी फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दे रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म की कहानी और प्रस्तुति दर्शकों को इतनी पसंद आ रही है कि वीकडेज़ में भी इसका कलेक्शन मजबूत बना हुआ है।

'थाई किझावी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'थाई किझावी' ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को करीब 1.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल 12 दिनों का नेट कलेक्शन 39.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 45.36 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ने 27 फरवरी को सिनेमाघरों में 2.65 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। पहले शनिवार को इसने करीब 5 करोड़ रुपये और रविवार को 6.15 करोड़ रुपये की कमाई की। दिलचस्प बात यह है कि इसके बाद आने वाले वीकडेज में भी फिल्म का कलेक्शन 1.7 करोड़ रुपये से नीचे नहीं गया, जो इसकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

फिल्म के स्टारकास्ट

फिल्म का निर्देशन शिवकुमार मुरुगेसन ने किया है, जिन्होंने इस फिल्म के जरिए बतौर निर्देशक डेब्यू भी किया है। थाई किझावी को शिवकार्तिकेयन और सुधन सुंदरम ने पैशन स्टूडियोज और शिवकार्तिकेयन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें बेटे अपनी पैरालाइज्ड मां की मौत के बाद विरासत में मिलने वाले पैसे की उम्मीद करते हैं। लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि मां के पास एक छुपा हुआ कीमती खजाना है, तो हालात बदल जाते हैं और वे उसे जिंदा रखने की कोशिश करने लगते हैं। यही ट्विस्ट इस कहानी को एक मजेदार डार्क कॉमेडी फैमिली ड्रामा बना देता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी कर रहे सदस्य देशों के नेताओं को संबोधित

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात