टेरेंस लुईस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

51 की उम्र में भी टेरेंस लुईस ने क्यों नहीं की शादी, 27 साल पुराने रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा

Terence Lewis Marriage: फेमस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने अपनी शादी और पर्सनल लाइफ पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने 27 साल पुराने वर्क पार्टनर के साथ गहरे इमोश्नल रिश्ते और ढेरों बच्चों का खुलासा किया है।

यति सिंह

Highlights

  • 51 साल की उम्र में भी शादी नहीं करना चाहते कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस।

  • 27 साल पुराने वर्क पार्टनर के साथ अपने भावनात्मक रिश्ते पर की बात।

  • डांस इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स को मानते हैं अपने बच्चे।

Terence Lewis Relationship: फेमस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस अपनी दमदार डांसिंग स्टाइल और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। 51 साल की उम्र में भी उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। अक्सर काफी लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर टेरेंस अब तक सिंगल क्यों हैं और वे घर कब बसाएंगे।

हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प राज खोले हैं। उन्होंने बिना किसी कागजी मोहर के अपनी शादीशुदा जैसी लाइफ और ढेरों बच्चों की जिम्मेदारी का जिक्र कर सबको चौंका दिया है।

डांस के साथ जुड़ा है लाइफ पार्टनर का रिश्ता

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब टेरेंस से उनकी शादी और हमसफर को लेकर सवाल किया गया, तो उनका जवाब बेहद अनूठा था। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें अपनी लाइफ पार्टनर बहुत पहले ही मिल चुका है। टेरेंस के अनुसार उनका पहला प्यार और जीवनसाथी खुद डांस है।

इसके अलावा उनकी लाइफ में एक बेहद खास शख्स भी है, जो पिछले 27 सालों से उनके काम के साथ जुड़ा हुआ है। वे दोनों एक-दूसरे के साथ लंबे समय से एक मजबूत वर्क रिलेशनशिप शेयर कर रहे हैं।

फिजिकल नहीं बल्कि इमोश्नल रिश्ता

टेरेंस लुईस ने अपने और अपने इस खास पार्टनर के रिश्ते की बारीकियों को बड़े ही सहज अंदाज में समझाया। उन्होंने साफ किया कि उन दोनों के बीच किसी भी तरह का फिजिकल रिलेशनशिप नहीं है।

इसके बाद भी वे भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। चूंकि वे दोनों डांस के क्षेत्र में एक साथ काम करते हैं, इसलिए यह रिलेशन आपसी समझ और सम्मान की नींव पर टिका है। टेरेंस लुईस का मानना है कि हर रिश्ते को किसी तय सामाजिक दायरे में बांधना जरूरी नहीं होता।

बिना जन्म दिए कई बच्चों के हैं माता-पिता

इंटरव्यू के दौरान टेरेंस लुईस ने बताया कि जब उन्होंने और उनके पार्टनर ने मिलकर अपना डांस इंस्टीट्यूट शुरू किया, तो वे वहां सीखने वाले सभी डांसर्स के पैरेंट्स बन गए। टेरेंस का कहना है कि उनके पास ढेरों बच्चे हैं। उन्होंने भले ही इन बच्चों को जन्म नहीं दिया है, लेकिन पूरे दिल से इनकी परवरिश की है और इन्हें आगे बढ़ने में मदद की है।

फिल्मी और कोरियोग्राफी सफर

टेरेंस लुईस ने साल 2001 में आमिर खान की फिल्म 'लगान' से बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई बड़ी फिल्मों के गानों को अपनी शानदार कोरियोग्राफी से खास बनाया।

उनके प्रमुख कामों में साल 2003 में आई फिल्म 'झंकार बीट्स', 'नाच' (2004), 'आयशा' (2010) और संजय लीला भंसाली की रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (2013) शामिल हैं।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद