गोवा के IFFI 2026 में 86 देशों की फिल्मों का जमावड़ा, रणवीर सिंह की धुरंधर की होगी खास स्क्रीनिंग

IFFI 2026 Goa Film Festival: गोवा में 20 से 28 नवंबर तक 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन होने जा रहा है। इस महाकुंभ में 86 देशों की 230 से ज्यादा फिल्में दिखाई जाएंगी।
Dhurandhar IFFI 2026 Special Screening
रणवीर सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गोवा में 20 से 28 नवंबर तक 57वें IFFI का आयोजन किया जाएगा।

  • 86 देशों की 150 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय फिल्मों समेत 230 से ज्यादा फिल्में दिखाई जाएंगी।

  • इंडियन पैनोरमा की शुरुआत रणवीर सिंह की धुरंधर से होगी।

Dhurandhar IFFI 2026 Special Screening: गोवा में सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बार फिर बड़ा महोत्सव सजने जा रहा है। 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया IFFI 2026 का आयोजन 20 से 28 नवंबर तक किया जाएगा। इस 9 दिन महोत्सव में दुनियाभर की फिल्मों और कहानियों का शानदार मेल देखने को मिलेगा।

इस बार फिल्म फेस्टिवल में 86 देशों की 230 से ज्यादा फिल्में दिखाई जाएंगी। इस फिल्म फेस्टिवल में खास बात यह है कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' भी इंडियन पैनोरमा सेक्शन में खास आकर्षण रहेगी।

इस साल के आयोजन की थीम 'स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स' रखी गई है। बता दें कि इसके जरिए अलग-अलग देशों की संस्कृति, कला और कहानियों को एक स्टेज पर लाने की कोशिश की जाएगी। गोवा में होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और सिनेमा प्रेमियों के बीच अभी से क्रेज देखने को मिल रहा है।

86 देशों की फिल्मों की स्क्रीनिंग

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया यानी IFFI 2026 में इस बार इंटरनेशल सिनेमा की मजबूत मौजूदगी देखने को मिलेगी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अनुसार महोत्सव में 86 देशों की 150 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय फिल्मों समेत कुल 230 से ज्यादा फिल्में स्क्रीनिंग की जाएंगी। इन फिल्मों की स्क्रीनिंग गोवा के 6 अलग-अलग स्थानों पर बनाई गई 13 स्क्रीन पर होगी।

धुरंधर और बिकमिंग से होगी फिल्म महोत्सव की शुरुआत

इस बार इंडियन पैनोरमा सेक्शन भी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इसमें भारतीय सिनेमा की चुनिंदा 25 फीचर और 20 नॉन-फीचर फिल्मों को शामिल किया गया है। फिल्म फेस्टिवल में इस सेक्शन की शुरुआत रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' और लद्दाखी नॉन-फीचर फिल्म 'बिकमिंग' से की जाएगी। 'धुरंधर' की स्क्रीनिंग को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता है। जबकि पूरे फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन 'फादरलैंड' से किया जाएगा।

Dhurandhar IFFI 2026 Special Screening
जेम्स बॉन्ड को मिला नया चेहरा, डेनियल क्रेग के बाद रॉबर्ट पैटिनसन संभालेंगे 007 की कमान

स्पेन को मिली कंट्री ऑफ ऑनर की पॉजिशन

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया यानी IFFI 2026 में इस बार स्पेन को 'कंट्री ऑफ ऑनर' चुना गया है, जबकि रूस सहयोगी देश के तौर पर शामिल होगा। इससे महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय सिनेमा और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। अलग-अलग देशों की फिल्मों के जरिए दर्शकों को वहां की सांस्कृतिक विविधता को समझाने का मौका दिया जाएगा।

सांस्कृतिक प्रोग्राम भी होंगे खास आकर्षण

आने वाली 25 नवंबर को 'सेलिब्रेटिंग द जॉय ऑफ सिनेमा' थीम पर भव्य इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया यानी IFFI 2026 परेड निकाली जाएगी। यह परेड एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा के कॉरीडोर से शुरू होकर कला अकादमी तक पहुंचेगी। इसके अलावा मांडवी नदी के किनारे सांस्कृतिक गतिविधियां और मोर की थीम पर आधारित आकाश कंदील प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।