धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस धमाका 
मनोरंजन

धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, जानें 7वें दिन का कलेक्शन

Tere Ishk Mein Day 7 Collection: धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ दिसंबर की बड़ी फिल्मों के बीच भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ की ओपनिंग की।

सोनाली झा

Dhanush-Kriti Sanon Tere Ishk Mein Collection: धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का शानदार कलेक्शन जारी है। दिसंबर में कई मेगा फिल्मों के बीच रिलीज होने के बावजूद यह रोमांटिक-ड्रामा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि फिल्म अपने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की। वीकेंड पर इसकी रफ्तार और तेज हो गई। शनिवार को फिल्म ने 17 करोड़, जबकि रविवार को 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वीकेंड के बाद भी दर्शकों का समर्थन जारी रहा। सोमवार को फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि मंगलवार को इसकी कमाई बढ़कर 10.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। बुधवार को कलेक्शन हल्का गिरा, लेकिन फिर भी फिल्म ने 6.85 करोड़ रुपये का ठोस बिजनेस किया।

सातवें दिन का कलेक्शन

अब बात करें सातवें दिन की, जिसके शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दिन 7 पर 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही ‘तेरे इश्क में’ की कुल कमाई अब तक 83.60 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म के मजबूत वर्ड ऑफ माउथ की वजह से यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और जल्द ही यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।

बजट के करीब पहुंची फिल्म

फिल्म का अनुमानित बजट 85 से 95 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में इसकी कमाई अब लगभग प्रोडक्शन कॉस्ट के बराबर पहुंच चुकी है। मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट मान रहे हैं कि फिल्म जल्द ही मुनाफे में चली जाएगी। हालांकि, फिल्म की असली परीक्षा 5 दिसंबर से शुरू होगी जब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और दूसरी बड़ी रिलीज ‘अखंड 2’ सिनेमाघरों में उतरेगी। दोनों फिल्मों की एंट्री से ‘तेरे इश्क में’ की कमाई पर असर पड़ सकता है। फिर भी, धनुष और कृति सेनन की केमिस्ट्री, मजबूत कंटेंट और अच्छे म्यूजिक की वजह से फिल्म अभी भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी