कृति सेनन और धनुष की ‘तेरे इश्क में’ ने वसूल किया बजट  
मनोरंजन

कृति सेनन और धनुष की ‘तेरे इश्क में’ ने वसूल किया बजट, जानें 12 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Tere Ishk Mein Collection: कृति सेनन और धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के 12 दिनों में 104.67 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और अपने 85 करोड़ के बजट को लगभग वसूल कर लिया है।

सोनाली झा

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: कृति सेनन और धनुष स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों की ओर से फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स ने न सिर्फ इसके कलेक्शन को बूस्ट किया है, बल्कि इसे साल 2025 की टॉप पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल कर दिया है। खास बात ये है कि दूसरे हफ्ते में कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद फिल्म ने स्थिर कमाई बरकरार रखी है।

फिल्म 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले ही दिन से इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ ली थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेरे इश्क में’ ने अपने पहले हफ्ते में कुल 83.65 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया था। दूसरे वीक में ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी रिलीज आने के बावजूद भी फिल्म स्लो नहीं हुई।

तेरे इश्क में का कलेक्शन

फिल्म ने 12वें दिन (रात 9 बजे तक) 2.27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 104.67 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। फिल्म का कुल बजट 85 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, यानी फिल्म ने अपना बजट लगभग वसूल कर लिया है। लेकिन बॉक्स ऑफिस की लंबी गणित कहती है कि किसी भी फिल्म को हिट बनने के लिए अपने बजट का कम-से-कम दोगुना कमाना जरूरी होता है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी दमदार

‘तेरे इश्क में’ को हिट कहलाने के लिए करीब 170 करोड़ रुपये की जरूरत है। अभी तक फिल्म ने 104.67 करोड़ कमा लिए हैं, यानी हिट बनने के लिए इसे 65.33 करोड़ रुपये और जुटाने होंगे। देश ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म का जादू चल रहा है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘तेरे इश्क में’ ने अब तक 145.38 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

कृति सेनन और धनुष की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री

ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर इसी रफ्तार से कमाई होती रही तो फिल्म अगले हफ्ते तक एक नया माइलस्टोन छू सकती है। फैंस कृति सेनन और धनुष की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म की गानों और इमोशनल सीन की क्लिप लगातार वायरल हो रही हैं। ऐसे में साफ है कि फिल्म के पास आगे भी कमाई के काफी मौके मौजूद हैं।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी