-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Raat Akeli Hai 2 Trailer Nawazuddin Siddiqui Bansal Murder Case
‘रात अकेली है 2’ का ट्रेलर आउट, नवाजुद्दीन सुलझाएंगे बंसल परिवार का खौफनाक मर्डर केस
- Written By: सोनाली झा
Nawazuddin Siddiqui New Film: नेटफ्लिक्स ने ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ का रोमांचक ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर इंस्पेक्टर जटिल यादव के रूप में लौटे हैं।

‘रात अकेली है 2’ का ट्रेलर आउट
Raat Akeli Hai 2 Trailer: नेटफ्लिक्स ने अपनी बहुचर्चित क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी की अगली कड़ी ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। साल 2020 में आई पहली फिल्म की सफलता के बाद फैंस लंबे समय से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर इंस्पेक्टर जटिल यादव के किरदार में लौट रहे हैं, और इस बार केस पहले से कहीं ज्यादा उलझा हुआ, डरावना और सस्पेंस से भरा है।
ट्रेलर की शुरुआत होती है बंसल परिवार के रहस्यमयी सामूहिक मर्डर से, जिसमें पूरा परिवार एक ही रात में बेरहमी से मार दिया जाता है। घर में सिर्फ एक शख्स मीरा बंसल बचती हैं। लेकिन वह भी कुछ छिपाती हुई नजर आती हैं। नवाजुद्दीन की टीम इस केस की पड़ताल शुरू करती है और हर कदम पर नए ट्विस्ट सामने आते जाते हैं।
रात अकेली है 2 का ट्रेलर
2 मिनट 21 सेकंड का ट्रेलर साफ करता है कि यह मर्डर केस सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि अजीबो-गरीब घटनाओं, डर, और काले रहस्यों से जुड़ा है। जांच के दौरान इंस्पेक्टर जटिल का सामना होता है गुरु मां से, जो दावा करती हैं कि बंसल परिवार की मौत काला जादू का नतीजा है। ट्रेलर में कई ऐसे पल हैं जहां मिस्ट्री और हॉरर की झलक महसूस होती है, एक ऐसी दुनिया जहां अपराधी इंसान भी हो सकता है, और अंधविश्वास भी।
सम्बंधित ख़बरें
Batwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, केस उतना ही उलझता जाता है। कौन है असली गुनहगार? क्या बंसल परिवार किसी श्राप का शिकार हुआ? या फिर यह कोई मास्टर-माइंडेड प्लान? इन सभी सवालों के जवाब सामने आएंगे 19 दिसंबर को, जब फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हनी त्रेहान द्वारा निर्देशित यह सीक्वल नई कहानी और बड़ी स्टारकास्ट के साथ आया है। इस बार फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ राधिका आप्टे, चित्रांगदा सिंह, दीप्ति नवल, इला अरुण, रजत कपूर, संजय कपूर, और रेवती आशा केलुनी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 के घर से बाहर आते ही नीलम गिरी को किया ब्लॉक, जानें क्यों
इंस्पेक्टर जटिल की वापसी
फिल्म के विजुअल्स, बैकग्राउंड स्कोर और सस्पेंस ने दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। ट्रेलर के रिलीज के कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि क्या इंस्पेक्टर जटिल इस केस की परतों को खोल पाएंगे और बंसल परिवार के मौत के पीछे की असली सच्चाई सामने ला पाएंगे।
Raat akeli hai 2 trailer nawazuddin siddiqui bansal murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
Jul 29, 2026 | 08:08 PMBatwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
Jul 29, 2026 | 07:59 PMरायगड के क्रशर संचालकों को बड़ी राहत, बंद ट्रेडिंग लाइसेंस फिर से शुरू करने का राजस्व मंत्री का निर्देश
Jul 29, 2026 | 07:52 PMब्रज में गुरु पूर्णिमा की धूम: राधे बाबा टीला पहुंचे मंत्री लक्ष्मी नारायण, गुरु-शिष्य परंपरा का बताया महत्व
Jul 29, 2026 | 07:46 PMजंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM













