धनुष-कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ ने दूसरे दिन की दमदार कलेक्शन  
मनोरंजन

धनुष-कृति सेनन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, ‘तेरे इश्क में’ ने दूसरे दिन की दमदार कलेक्शन

Tere Ishk Mein Box Office Collection: धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने रिलीज के साथ ही शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने दो दिनों में धनुष की शमिताभ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है।

सोनाली झा

Tere Ishk Mein 2nd Day Collection: धनुष और कृति सेनन स्टारर ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। 28 नवंबर को थिएटर्स में पहुंची इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 16 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए 2025 की टॉप ओपनिंग फिल्मों में अपनी जगह बनाई। आनंद एल राय की फिल्मों की रोमांटिक टच और इमोशनल अपील हमेशा दर्शकों को थिएटर तक खींच लाती है, और इस बार भी यही देखने को मिला।

सैक्निल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 4:15 बजे तक फिल्म ने लगभग 5.4 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को 21.4 करोड़ पर पहुंचा दिया। चूंकि दिन का फाइनल डेटा अभी आना बाकी है, ऐसे में उम्मीद है कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। लगातार दो दिनों तक मिल रही मजबूत कमाई से यह साफ है कि फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

हिट होने के लिए चाहिए 130 करोड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘तेरे इश्क में’ का बजट लगभग 85 करोड़ रुपये है। किसी फिल्म को हिट माना जाने के लिए अपनी लागत का कम से कम दोगुना कलेक्शन करना जरूरी होता है। ऐसे में इस फिल्म को हिट का टैग पाने के लिए कम-से-कम 130 करोड़ रुपये कमाने होंगे। शुरुआती कमाई को देखते हुए ट्रेड सर्किट में उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी मजबूत

ग्लोबल मार्केट में भी ‘तेरे इश्क में’ की शुरुआत शानदार रही। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 22 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन दर्ज कर लिया। यह आंकड़ा इस बात की ओर इशारा करता है कि वीकेंड पर फिल्म और अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है और आने वाले दिनों में फिल्म के और रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी संभावना है।

10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

रोचक बात यह है कि फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में धनुष की ही 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘शमिताभ’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘शमिताभ’ ने कुल 22.27 करोड़ रुपये कमाए थे। अब ‘तेरे इश्क में’ का अगला लक्ष्य है 2013 में रिलीज हुई धनुष की सुपरहिट ‘रांझणा’, जिसने 60.22 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता