सुनील ग्रोवर ने विराट कोहली की दाढ़ी पर किया मजाक, किंग कोहली हंसी से लोटपोट

Sunil Grover Kapil Dev Mimicry on Virat Kohli: एक इवेंट के दौरान सुनील ग्रोवर ने कपिल देव की मिमिक्री करते हुए विराट कोहली पर मजेदार टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
Sunil Grover jokes about Virat Kohli beard
सुनील ग्रोवर ने विराट कोहली की दाढ़ी पर किया मजाक
Published on
Updated on

Sunil Grover Virat Kohli Joke: कॉमेडी की दुनिया में सुनील ग्रोवर का नाम सबसे चमकीले सितारों में से एक है। गुत्थी, डॉक्टर गुलाटी, इंजीनियर चुंबक मित्तल से लेकर सलमान खान की मजेदार नकल तक उन्होंने ऐसे-ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन पर दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने जिसे हंसा दिया, वह कोई आम इंसान नहीं, बल्कि किंग कोहली यानी विराट कोहली थे।

हाल ही में आयोजित एक विशेष इवेंट में विराट कोहली शामिल हुए थे, और शो में सुनील ग्रोवर भी मौजूद थे। सुनील कपिल देव के अंदाज में मंच पर उतरे, और जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया, माहौल में ठहाकों की बौछार होने लगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुनील ग्रोवर विराट कोहली की दाढ़ी को लेकर बेहद मजेदार टिप्पणी करते नजर आते हैं।

सुनील ग्रोवर ने कही ये बात

सुनील कहते हैं कि पहली बार इतने करीब से आपकी दाढ़ी देख रहा हूं। आपने कलाईयों का इस्तेमाल करके जो ये दाढ़ी बनाई है और ये जो मूंछ और दाढ़ी के बीच में गैप है, यहां ऑफ साइड से बाउंस भी आ रहा है, इस मजाक पर विराट कोहली अपनी हंसी नहीं रोक पाए और हंसते-हंसते घुटने पकड़कर झुक गए। एक अन्य क्लिप में होस्ट मजाक में सुनील से कहते हैं कि थोड़ा आराम करो, विराट के दो दिन बाद मैच है, इतनी हंसी से कहीं चोट न लग जाए। यह सुनकर विराट और वहां मौजूद दर्शक फिर से हंसने लगते हैं।

सुनील ग्रोवर की कॉमिक टाइमिंग

सुनील ग्रोवर की कॉमिक टाइमिंग हमेशा की तरह इस बार भी परफेक्ट रही। उनकी कपिल देव वाली मिमिक्री इतनी सटीक थी कि दर्शकों को लगा जैसे असली कपिल देव ही मंच पर उतर आए हों। काम की बात करें तो, सुनील केवल कॉमेडी तक सीमित नहीं रहे। 'भारत' फिल्म, वेब सीरीज 'तांडव' और 'सनफ्लावर' जैसे प्रोजेक्ट्स में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग का परिचय दिया है। हाल ही में वह ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 3 में नजर आए, जहां उनका हास्य दर्शकों को खूब भाया। सुनील ग्रोवर और विराट कोहली की यह मजेदार नोकझोंक इंटरनेट पर छाई हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com