राशि खन्ना मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

राशि खन्ना की फिल्म ‘तेलुसु कडा’ का ट्रेलर रिलीज, इमोशनल लव स्टोरी ने जीता दिल

Telugu Movie: राशि खन्ना की अपकमिंग फिल्म तेलुसु कडाका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया। जिसमें सिद्धू जोनालागड्डा संग उनकी कमेस्ट्री कमाल लग रही है।

स्नेहा मौर्या

Telusu Kada Trailer Release:  साउथ सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस राशि खन्ना इन दिनों अपनी आगामी तेलुगु फिल्म ‘तेलुसु कडा’ को लेकर सुर्खियों में हैं।  इसी बीच हाल ही में मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है और इसने आते ही दर्शकों का दिलों जीत लिया है।

दरअसल, नीरजा कोना के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक भावनात्मक प्रेम कहानी पेश करती है, जो प्यार, रिश्तों और जीवन की उलझनों के बीच के सफर को बखूबी दर्शाती है। हालांकि, 2 मिनट 33 सेकंड के ट्रेलर में राशि खन्ना, सिद्धू जोनालागड्डा और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।

सामने आए ट्रेलर की कहानी

सामने आए इस ट्रेलर की शुरुआत एक सॉफ्ट रोमांटिक टोन से होती है, जो आगे चलकर गहराई और भावनात्मक टकराव में बदल जाती है। फिल्म के संवाद बेहद स्वाभाविक हैं और इसके हर दृश्य में एक दिल छू लेने वाली सादगी दिखाई देती है। इसके अलावा राशि खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि  “हम जो प्यार के बारे में सोचते हैं और जो वास्तव में महसूस करते हैं, वह अक्सर अलग होता है। ‘तेलुसु कड़ा’ का ट्रेलर अब आउट है।”

फिल्म के निर्देशक नीरजा कोना ने अपने निर्देशन से प्रेम और यथार्थ के बीच का संतुलन खूबसूरती से दिखाया है। इसमें रिश्तों की जटिलता, समझ और सच्चाई को एक भावनात्मक अंदाज में बयां किया गया है। इस फिल्म का निर्माण टी.जी. विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद ने किया है। फिल्म के एडिटिंग की जिम्मेदारी श्रीकर प्रसाद ने संभाली है, जबकि थमन एस. ने इसका संगीत तैयार किया है। ‘तेलुसु कडा’ को एक इमोशनल और इंस्पिरेशनल ड्रामा के रूप में देखा जा रहा है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगा।

इस दिन थिएटर में रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें, फिल्म 17 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। राशि खन्ना का परफॉर्मेंस, भावनात्मक अपील और शानदार म्यूजिक इस फिल्म को एक यादगार अनुभव बनाने वाला है। वर्कफ्रंट की बात करें तो राशि जल्द ही पवन कल्याण के साथ अपनी अगली फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर के साथ ‘120 बहादुर’ में भी लीड रोल निभाने जा रही हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर