इसी साल शादी करेंगे तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा, मां ने किया ऐलान 
मनोरंजन

Tejasswi Prakash Karan Kundrra: इसी साल करेंगे तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा, मां ने किया ऐलान!

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Wedding: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी को लेकर हलचल तेज हो गई है। अब एक्ट्रेस की मां ने पुष्टि कर दी है कि तेजरन इसी साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

अनिल सिंह

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Wedding: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बिग बॉस के घर में एक दूसरे के करीब आए थे, वहीं उनके प्यार की शुरुआत हुई थी, वहीं इजहार-ए-मोहब्बत भी हुआ था। दोनों के फैंस काफी समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है कि तेजस्वी और करण इसी साल शादी करेंगे। खुद तेजस्वी की मां ने इस बात का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजस्वी की मां का बयान तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ समय पहले तेजस्वी प्रकाश ने भी बताया था कि वह करण कुंद्रा के साथ कोर्ट मैरिज करना पसंद करेंगी और अब उनकी मां का बयान वायरल हो रहा है।

टीवी रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में फराह खान ने तेजस्वी प्रकाश से करण कुंद्रा के साथ शादी को लेकर बात की थी, तब तेजस्वी प्रकाश ने बताया था कि वह उनके साथ कोर्ट मैरिज करना पसंद करेंगी, क्योंकि धूम धड़ाके वाली शादी उन्हें पसंद नहीं है। इस दौरान वहां पर उनकी मां भी मौजूद थी, तेजस्वी प्रकाश की मां ने तब यह बताया था कि 2025 में उनकी शादी हो जाएगी। यह बात सुनकर सभी ने तालियां बजाई, तेजस्वी प्रकाश मां के बयान पर शरमाते हुए नजर आई। हालांकि उन्होंने इस विषय पर अभी कोई बयान नहीं दिया है।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के शादी को लेकर काफी समय तक सोशल मीडिया पर चर्चा होती रही, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने हमेशा ही शादी को लेकर गोल मटोल सा जवाब दिया था और यह बताया था कि दोनों अभी अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। जब शादी का वक्त आएगा तो दोनों शादी जरूर करेंगे और उसके पहले वह शादी का ऐलान भी करेंगे। दोनों की तरफ से तो ऐलान अब तक नहीं हुआ है, लेकिन तेजस्वी की मां की तरफ से ऐलान किया गया है कि साल 2025 में ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब देखना यह होगा कि तेजस्वी और करण कुंद्रा की तरफ से इस पर बयान कब सामने आता है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान