Vivek Oberoi: ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच में क्यों आए थे विवेक ओबेरॉय? अब हुआ बड़ा खुलासा

Vivek Oberoi Aishwarya Rai: विवेक ओबेरॉय की वजह से ऐश्वर्या और सलमान का ब्रेकअप नहीं हुआ था, यह दवा वरिष्ठ पत्रकार हनीफ जावेरी ने किया है। आइए जानते हैं इस मामले में उन्होंने क्या कुछ कहा है।
Aishwarya Rai, Salman Khan and Vivek Oberoi
हनीफ जावेरी का दावा, सलमान खान-ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप की वजह विवेक ओबेरॉय नहीं थे
Published on
Updated on

Vivek Oberoi Aishwarya Rai: सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप विवेक ओबरॉय की वजह से हुआ है, ऐसी जानकारी लोगों के पास है, लेकिन अब हनीफ जावेरी ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि ऐश्वर्या राय ने कभी भी विवेक ओबेरॉय को डेट नहीं किया था। वरिष्ठ पत्रकार के दावे के बाद से सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। हनीफ जावेरी ने दावा किया कि यह सब कुछ हीरोगिरी दिखाने के चक्कर में हुआ। विवेक ओबेरॉय ने यह दिखाने की कोशिश की की ऐश्वर्या राय उन्हें पागलों की तरह प्यार करती है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। उन्होंने दावा किया है कि वो खबर पूरी तरह से झूठी थी।

वरिष्ठ फिल्म पत्रकार हनीफ जावेरी ने मेरी सहेली से बातचीत करते हुए ऐश्वर्या राय और सलमान खान के रिलेशनशिप और ब्रेकअप पर बात की, उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि दोनों अपने प्यार को लेकर सीरियस थे। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन ऐश्वर्या राय का परिवार सलमान खान के साथ उनकी शादी के खिलाफ था। ऐसे में ऐश्वर्या राय शादी को लेकर निश्चित नहीं थी। उनका कहना था कि वह अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं। सलमान खान ऐश्वर्या राय की बिल्डिंग में घुसे और हंगामा किया, तो दोनों के बीच चीजें खराब होती चली गई। फिर ऐश्वर्या राय ने रिश्ता खत्म करने का फैसला किया। हनीफ जावेरी ने इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के अलावा विवेक ओबेरॉय के रिश्ते की कथित हकीकत को भी बयान किया और बताया कि ऐश्वर्या राय ने कभी भी उन्हें डेट नहीं किया।

बातचीत में हनीफ जावेरी ने आगे बताया कि ऐश्वर्या राय को फ्रैक्चर हुआ था। तब विवेक ओबेरॉय बस उनकी मदद कर रहे थे। उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे। क्योंकि विवेक ऐश्वर्या के लिए कुछ करना चाहते थे। उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की ऐश्वर्या उनसे पागल की तरह प्यार करती हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए विवेक ओबरॉय ने सलमान खान के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। यह पूरी तरह से मनगढ़ंत कहानी थी। जिसे लोगों ने सच मान लिया। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि लंबे समय के बाद फिल्म पत्रकार ने ऐश्वर्या और विवेक ओबरॉय के रिश्ते पर बड़ा खुलासा किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com