तेजस्वी प्रकाश और फरहाना भट्ट (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Playground 5 में भिड़ी तेजस्वी और फरहाना, एक्ट्रेस के एक जवाब ने ही कर दी इस बिग बॉस फेम की बोलती बंद

Playground Season 5 का नया प्रोमो सामने आते ही तेजस्वी प्रकाश और फरहाना भट्ट की बहस चर्चा में है। फरहाना के ताने पर तेजस्वी ने बिग बॉस को लेकर ऐसा जवाब दिया कि सभी हैरान रह गए।

अपूर्वा नायक

Tejasswi Prakash Vs Farhana Bhatt in Playground 5: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लगातार एक के बाद एक रियलिटी शो की बरसात होती हुई नजर आ रही है। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही एक और रियलिटी शो दस्तक देने जा रहा है, जिसका नाम है प्लेग्राउंड सीजन 5।

प्लेग्राउंड सीजन 5 लगातार कॉन्ट्रोवर्सी और एंटरटेनमेंट के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में गेम प्लान के अलावा मेंटर्स के बीच होने वाली तीखी नोक झोंक भी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। हाल ही में इस शो में तेजस्वी प्रकाश और फरहाना भट्ट एक दूसरे से भिड़ती हुई नजर आयी।

फरहाना ने तेजस्वी पर कसा तंज

प्लेग्राउंड 5 के नए प्रोमो में बिग बॉस में दिखी फरहाना भट्ट एंट्री लेती हुई नजर आती है। शो में आते ही वो तेजस्वी प्रकाश पर जुबानी हमला बोल देती है। वो तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहती है कि तेजा बहुत टाइम से आप लोग रील्स बना रहे हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन हाल ही में ऐसी रील आयी है सोशल मीडिया पर जो आप लोगों ने बनायी ही नहीं।

तेजस्वी ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

फरहाना की बात सुनकर तेजस्वी ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने का फैसला लिया। तेजस्वी फरहाना से कहती है कि जिस शो में आप अपनी रील ठीक से कटवाकर नहीं आयी है, वो शो दोनों यानी तेजस्वी और एल्विश यादव जीत चुक हैं। तेजस्वी का ये तेज तर्रार जवाब सुनकर वहां मौजूद दूसरे कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह जाते हैं।

बिग बॉस को लेकर हुआ पलटवार

तेजस्वी का यह बयान फरहाना भट्ट के ‘बिग बॉस 19’ से जुड़े सफर पर तंज माना जा रहा है। तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विजेता रह चुकी हैं, जबकि एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब अपने नाम किया था। इसी वजह से तेजस्वी का जवाब शो के प्रोमो में काफी चर्चा बटोर रहा है।

पहले भी भिड़ चुके हैं तेजस्वी और एल्विश

प्लेग्राउंड सीजन 5 में तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव के बीच भी विवाद देखने को मिल चुका है। शो में एल्विश ने दावा किया था कि तेजस्वी ने ऑफ कैमरा एल्विश आर्मी से डरने और मदद मांगने की बात कही थी। इस पर तेजस्वी भड़क गई थीं और उन्होंने साफ कहा था कि वह किसी से नहीं डरतीं। इस विवाद के बाद करण कुंद्रा ने भी गाना गाकर दोनों के बीच चल रही तकरार पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब फरहाना भट्ट के साथ तेजस्वी की नोकझोंक ने शो का माहौल एक बार फिर गरमा दिया है।

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई