क्या तीसरी बार मां बनने वाली है Kareena Kapoor Khan? कैमरा देख बेबो ने छिपाया बेबी बंप

Kareena Kapoor Khan का मुंबई में जिम से बाहर निकलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। ब्लैक आउटफिट में नजर आईं एक्ट्रेस के टमी को देखकर सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज हो गई हैं।
Kareena Kapoor Khan
करीना कपूर खान (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Kareena Kapoor Khan Pregnancy Rumours: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया था, जहां वो जिम से बाहर आती हुई नजर आ रही है।

लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही करीना कपूर सुर्खियां बटोर रही हैं। साथ ही करीना कपूर की ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रही है। एक्ट्रेस की ये वीडियो सामने आने के बाद से ही लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या वो प्रेग्नेंट है?

करीना कपूर की लेटेस्ट वीडियो

हाल ही में इंस्टाग्राम पर करीना कपूर की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में करीना कपूर का बेबी बंप दिखायी दे रहा है। वो ब्लैक आउटफिट में जिम से बाहर आती हुई नजर आ रही है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस वीडियो में उनका बॉडीगार्ड छाते से उनके टमी को छिपाता हुआ दिखायी दे रहा है।

यूजर्स का रिएक्शन आया सामने

करीना कपूर खान का ये वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स का रिएक्शन सामने आ रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट करके करीना कपूर को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि प्रेग्नेंट है क्या, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि लगता है तीसरा बेबी आने वाला है। इसके अलावा भी कई लोगों ने कमेंट कर करीना को एडवांस में बधाई दी।

Kareena Kapoor Khan
Toxic Movie: यश की फिल्म के टिकट ने उड़ाए होश, 2250 रुपये तक पहुंची कीमत, कई शोज हाउसफुल

2012 में सैफ के साथ शादी के बंधन में बंधी थी करीना

करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। दोनों की नजदीकियां फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं। करीब 5 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। करीना और सैफ के दो बेटे हैं-तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान, जिन्हें परिवार प्यार से जेह कहता है।

सैफ की पहली शादी से दो बच्चे

सैफ अली खान की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों का बाद में तलाक हो गया। इस शादी से सैफ के दो बच्चे हैं-अभिनेत्री सारा अली खान और इब्राहिम अली खान।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com