लालू यादव और तेज प्रताप यादव (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

पिता के इंतजार में केक लेकर बैठे रहे तेज प्रताप, लालू यादव पहुंचे तो भर आईं आंखें, देखें भोजपुरी बवाल का VIDEO

Bhojpuri Bawaal के प्रोमो में तेज प्रताप यादव अपने जन्मदिन पर पिता लालू यादव का बेसब्री से इंतजार करते नजर आए। लालू यादव की एंट्री होते ही तेज प्रताप भावुक हो गए और पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

अपूर्वा नायक

Tej Pratap Yadav Bhojpuri Bawaal: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो भोजपुरी बवाल खूब चर्चा में है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे इस शो के जरिए अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ निजी जिंदगी की झलक भी दर्शकों को दिखा रहे हैं। शो में बिहार के राजनेता तेज प्रताप यादव भी नजर आ रहे हैं, जहां उनका एक अलग और मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है।

शो के दौरान तेज प्रताप यादव अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा करते दिखाई देते हैं। एक तरफ वह लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता और मस्ती भरे अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं, वहीं दूसरी ओर परिवार से दूरी को लेकर उनका भावुक पक्ष भी सामने आया है। तेज प्रताप कई मौकों पर यह कह चुके हैं कि उनके लिए माता-पिता बेहद महत्वपूर्ण है।

जन्मदिन पर कर रहे थे पिता का बेसब्री से इंतजार

भोजपुरी बवाल के सामने आए एक प्रोमो में तेज प्रताप अपना जन्मदिन मनाते नजर आ रहे है। वह बताते है कि उनके पिता लालू यादव ने जन्मदिन पर आने का वादा किया है। इसके बाद तेज प्रताप बार-बार अपने साथियों से पिता के आने का समय पूछते है और कहते है कि जैसे ही लालू यादव पहुंचें, उन्हें इसकी जानकारी दी जाए।

लालू यादव का इंतजार करते रहे तेज प्रताप

तेज प्रताप अपने पिता के स्वागत की तैयारी में भी जुटे दिखाई देते है। वह सड़क पर मौजूद लोगों से रास्ता खाली करने के लिए कहते है, ताकि उनके पिता की गाड़ी आसानी से वहां पहुंच सके। हालांकि काफी देर तक लालू यादव नहीं आते, जिसके बाद तेज प्रताप निराश होकर कहते है कि उन्हें नहीं लगता कि उनके पिता अब आएंगे। वह यह भी कहते है कि पिता के आने के बाद ही जन्मदिन का केक काटेंगे।

पिता को देखकर भावुक हुए तेज प्रताप

इसके बाद प्रोमो में लालू यादव की गाड़ी की एंट्री होती है। पिता को सामने देखकर तेज प्रताप के चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है। वह गाड़ी के पास जाकर लालू यादव के पैर छूते है। इसके बाद दोनों साथ मिलकर जन्मदिन का केक काटते है। तेज प्रताप अपने पिता के हाथ से केक खाते हैं और इस पल को अपने लिए खास बताते है। वह कहते हैं कि जन्मदिन पर पिता का आना उनके लिए बड़े तोहफे जैसा है।

क्या है तेज प्रताप का पारिवारिक विवाद?

तेज प्रताप यादव का पारिवारिक और राजनीतिक विवाद भी काफी समय से चर्चा में रहा है। मई 2025 में लालू प्रसाद यादव ने उन्हें राष्ट्रीय जनता दल से निष्कासित कर दिया था। यह फैसला तेज प्रताप की एक तस्वीर और उससे जुड़े विवाद के बाद लिया गया था। लालू यादव ने पार्टी की विचारधारा और पारिवारिक मूल्यों का हवाला देते हुए कार्रवाई की थी।

इस फैसले को परिवार के कुछ सदस्यों, जिनमें तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य भी शामिल थे, का समर्थन मिला था। ऐसे में भोजपुरी बवाल के प्रोमो में पिता-पुत्र के बीच दिखाई दिया यह भावुक पल दर्शकों के लिए खास बन गया है।

रांची में बवाल! विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस

JPSC Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा धांधली की ED जांच शुरू, मनी ट्रेल खंगालने रांची पहुंची 5 सदस्यीय टीम

अवैध बांग्लादेशियों पर कसा शिकंजा, बेंगलुरु पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100 से अधिक विदेशियों की हुई पहचान

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी