मनोरंजन

रिलीज हुआ 'तरला' का टीजर, अलग अंदाज में नजर आईं हुमा कुरैशी

सुनीता पांडे

मुंबई: मशहूर शेफ तरला दलाल की बायोपिक 'तरला' का टीजर रिलीज हो चुका है। इस टीजर में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी एक अलग ही अंदाज दिखाई दे रही हैं। हुमा कुरैशी की फिल्म 'तरला' के टीजर में तरला दलाल का खाने के साथ प्यार और रिश्ता बखूबी दिखाया गया है। 1 मिनट 5 सेकेंड का ये ट्रेलर हर जगह इम्प्रेस करता नजर आ रहा है और हुमा कुरैशी के अनुभवी अदाकारी की छाप भी छोड़ रहा है।

https://twitter.com/humasqureshi/status/1660662963710357504

बता दें कि कुकिंग जगत में तरला दलाल का नाम काफी मशहूर है। उन्होंने पाक कला के कई शोज होस्ट करने के अलावा खाने-पीने के व्यंजनों पर लगभग सौ से ज्यादा किताबें लिख चुकी हैं, जिनमें से कई बेस्टसेलर भी रही है। पीयूष गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में तरला दलाल की निजी जिंदगी को कहानी का आधार बनाया गया। फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ शारिब हाशमी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म ‘तरला’ जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। अश्विनी अय्यर तिवारी, रॉनी स्क्रूवाला, नितेश तिवारी द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म में हुमा कुरैशी के लीड रोल निभाती नजर आएंगी। वहीं हुमा के वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी सिंह और सोनाली सेहगल की लीड रोल वाली फिल्म 'पूजा मेरी जान' में हुमा एक महत्वपूर्ण किरदार निभाती नजर आएंगी, जो इसी साल रिलीज होगी। इसके पहले हुमा राजकुमार राव के साथ  'मोनिका ओ माय डार्लिंग' और 'डबल एक्सेल' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ दिखाई दी थी।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM