प्रियंका चोपड़ा (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘चाहे तुम कितनी भी बड़ी बन जाओ...’, प्रियंका चोपड़ा को लेकर इस डायरेक्टर का दिल छू लेने वाला किस्सा

तरुण मनसुखानी ने प्रियंका को लेकर कुछ खास बातें शेयर की हैं। तरुण ने बताया कि एक बार उन्होंने प्रियंका को कार में बैठाया, एक सीडी चलाई और कहा चाहे तुम कितनी भी बड़ी क्यों न बन जाओ, लोग तुम्हें इसी गाने से याद करेंगे।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर उनकी सफलता को लेकर फिल्म ‘दोस्ताना’ और ‘हाउसफुल 5’ के निर्देशक तरुण मनसुखानी ने हाल ही में एक इमोशनल और दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जिसने प्रियंका की चमकदार जर्नी को एक अलग ही रोशनी में पेश किया।

मीडिया के एक चैनल को दिए एक इंटरव्यू में तरुण ने बताया कि उन्हें शुरुआत से ही यह अहसास था कि प्रियंका सिर्फ एक बॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय आइकन बनने जा रही हैं। उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक बार मैंने प्रियंका को कार में बैठाया और 'देसी गर्ल' गाना प्ले करते हुए कहा कि चाहे तुम कितनी भी बड़ी क्यों न बन जाओ, लोग तुम्हें इसी गाने से याद करेंगे। यह लम्हा न सिर्फ भावुक था, बल्कि प्रियंका के भविष्य की ओर इशारा भी कर रहा था।

तरुण ने प्रियंका के साथ अपनी दोस्ती को भी बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि हमारी दोस्ती कभी प्रोफेशनल ज़रूरत पर आधारित नहीं रही। हम एक-दूसरे को सिर्फ काम के लिए नहीं, इंसान के तौर पर पसंद करते हैं। उनका मानना है कि जब रिश्ते सच्चे हों, तो दूरियां मायने नहीं रखतीं। वह कहते हैं कि भले ही वे रोज बात न करें, लेकिन जब भी ज़रूरत हो, प्रियंका से बिना हिचक बात की जा सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका ने जो हासिल किया है, वह हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा है। वह न सिर्फ बॉलीवुड का गर्व हैं, बल्कि एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जिस पर पूरा देश फख्र कर सकता है। प्रियंका चोपड़ा की जर्नी ‘मिस वर्ल्ड’ से लेकर ‘क्वांटिको’, ‘बेवॉच’ और ‘लव अगेन’ तक रही है, जिसमें उन्होंने दुनिया को दिखाया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी सपना असंभव नहीं।

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि