तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया की डेटिंग चर्चा फिर तेज 
मनोरंजन

तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया की डेटिंग चर्चा फिर तेज, ब्लैक आउटफिट में दिखे कपल

Tara Sutaria-Veer Pahariya Relationship: तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया एक बार फिर अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर डिनर डेट पर साथ देखा गया।

सोनाली झा

Tara Sutaria and Veer Pahariya dating rumors: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बीते कुछ समय से तारा और एक्टर वीर पहाड़िया के रिलेशनशिप की अफवाहें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। अब दोनों को एक बार फिर साथ में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया है, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिल गई है।

बीती रात पैपराजी ने तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ में देखा। दोनों डिनर के बाद अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान तारा का बॉस लेडी लुक सबका ध्यान खींच रहा था, उन्होंने लियोपार्ड प्रिंट टॉप, ओवरसाइज ब्लेजर और मैचिंग शॉर्ट्स पहने थे। वहीं वीर पहाड़िया ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक जींस में तारा के साथ ट्विनिंग की।

यूजर्स का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए, जिसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि अब इनके रिश्ते की पुष्टि हो गई है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट किया कि मेड फॉर ईच अदर। तो दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों साथ में परफेक्ट लगते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया को कई बार साथ में देखा गया है।

तारा सुतारिया का ब्रेकअप

एक फैशन इवेंट के दौरान तारा सुतारिया के रैंप वॉक के वक्त वीर वहां मौजूद थे। इस इवेंट में तारा ने स्टेज से वीर को फ्लाइंग किस दी थी, जो वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। तारा सुतारिया का नाम पहले आदर जैन के साथ जुड़ा था, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। अब ऐसा लग रहा है कि तारा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और वीर पहाड़िया के साथ नई शुरुआत कर रही हैं।

तारा सुतारिया का करियर

तारा सुतारिया ने अपने करियर की शुरुआत 2019 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से की थी। इसके बाद तारा सुतारिया ने 'मरजावां', 'तड़प', 'हीरोपंती 2', और 'एक विलेन रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'अपूर्वा' थी। फिलहाल, तारा ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है और वह म्यूजिक वीडियो पर ध्यान दे रही हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी