तान्या मित्तल ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब 
मनोरंजन

Tanya Mittal Video: तान्या मित्तल ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, फैक्ट्री का वीडियो शेयर कर बताया सच

Tanya Mittal Factory Video: तान्या मित्तल ने अपनी अमीरी और बिजनेस को लेकर उठे सवालों पर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। शो के दौरान उनके लग्ज़री लाइफस्टाइल और कारोबार को लेकर उन्हें झूठा बताया गया था।

सोनाली झा

Tanya Mittal Trolls Reply: ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद तान्या मित्तल लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो के दौरान जहां एक तरफ उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी, वहीं दूसरी ओर उनकी अमीरी और बिजनेस को लेकर कई लोगों ने उन पर सवाल भी उठाए। घर के अंदर जब-जब तान्या अपने लग्ज़री लाइफस्टाइल और बिजनेस बैकग्राउंड की बात करती थीं, तब सोशल मीडिया पर उन्हें झूठा कहकर ट्रोल किया जाता था। कई यूजर्स का मानना था कि तान्या सिर्फ शो में दिखने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर बातें कर रही हैं।

हालांकि, अब ‘बिग बॉस 19’ खत्म होने के बाद तान्या मित्तल ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। हाल ही में उन्होंने अपनी फैक्ट्री का दौरा कराया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए तान्या ने साफ कर दिया कि उनका बिजनेस पूरी तरह असली और ज़मीनी हकीकत से जुड़ा हुआ है।

तान्या मित्तल ने शेयर किया फैक्ट्री का वीडियो

शो से बाहर आने के बाद तान्या लगातार इंटरव्यू दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक मीडिया बातचीत के दौरान अपनी फैक्ट्री के अंदर का नजारा दिखाया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तान्या की कंपनी एक फार्मा यूनिट है, जहां कंडोम का निर्माण किया जाता है। वीडियो में प्रोडक्शन प्रोसेस भी दिखाया गया है, जिसमें मशीनों के जरिए कंडोम बनाए जाते नजर आ रहे हैं।

तान्या मित्तल ने अपने बिजनेस पर की बात

इंटरव्यू के दौरान तान्या से यह भी पूछा गया कि इस तरह के प्रोडक्ट का बिजनेस शुरू करना क्या उनके लिए बोल्ड फैसला नहीं था, क्योंकि समाज में आज भी लोग इस विषय पर खुलकर बात करने से कतराते हैं। इस सवाल पर तान्या मित्तल ने बेबाकी से हामी भरी और कहा कि हेल्थ और सेफ्टी से जुड़े प्रोडक्ट्स को लेकर शर्म या झिझक नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 19’ के दौरान ही तान्या मित्तल को लेकर कंटेस्टेंट मालती चाहर ने दावा किया था कि वह एडल्ट प्रोडक्ट्स का बिजनेस करती हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था और तान्या को जमकर ट्रोल किया गया था।

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO