तान्या मित्तल वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Gold iPhone संग ‘राम’ लिखकर छाईं Tanya Mittal, वायरल वीडियो से मचा बवाल; क्या जल्द करेंगी शादी?

Tanya Mittal Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल का गोल्ड आईफोन और ‘राम’ कैप्शन वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद भक्ति, लग्जरी और शादी की अफवाहें उड़ने लगी हैं।

स्नेहा मौर्या

Tanya Mittal Gold iPhone Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और हाई-प्रोफाइल अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वाली तान्या का हालिया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार वजह है उनका गोल्ड प्लेटेड आईफोन और उसके साथ एक खास संदेश दिया गया।

तान्या मित्तल का गोल्ड आईफोन वाला वीडियो वायरल

दरअसल, वायरल वीडियो में तान्या रेड कलर की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके हाथ में गोल्ड प्लेटेड iPhone साफ देखा जा सकता है, जिसे वह कैमरे के सामने फ्लॉन्ट कर रही हैं। खास बात यह है कि फोन के बैक कवर पर भगवान राम और माता सीता की तस्वीर बनी हुई है, जिसमें दोनों को गले लगते हुए दिखाया गया है। वीडियो के कैप्शन में तान्या मित्तल ने सिर्फ एक शब्द लिखा कि ‘राम’। यही एक शब्द सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है। कई यूजर्स इसे उनकी आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव का प्रतीक मान रहे हैं।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया। एक ओर उनके फैंस हैं, जो तान्या के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी श्रद्धा को मॉडर्न स्टाइल के साथ पेश किया है। वहीं दूसरी तरफ ट्रोलर्स ने गोल्ड iPhone को लेकर तंज कसना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में इसका “सही इस्तेमाल” होना चाहिए। हालांकि तान्या ने इन प्रतिक्रियाओं पर कोई जवाब नहीं दिया है।

क्या जल्द बजेंगी शहनाइयां?

तान्या मित्तल की पर्सनल लाइफ भी इस वक्त सुर्खियों में है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह लाल दुल्हन के जोड़े में नजर आईं। कैप्शन में लिखा था  “और तैयारियां शुरू…”। बस यहीं से शादी की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया।

फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल तान्या अपने स्टाइल, लग्जरी और रहस्यमयी पोस्ट्स के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर कब बड़ा खुलासा करती हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच