तान्या मित्तल और नीलम की दोस्ती में आईं दरार 
मनोरंजन

तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 के घर से बाहर आते ही नीलम गिरी को किया ब्लॉक, जानें क्यों

Tanya Mittal Block Neelam Giri: तान्या मित्तल और नीलम की दोस्ती में दरार आ गई है। शो में साथ दिखने वाली इस जोड़ी के बीच फिनाले के बाद तनाव तब बढ़ा जब तान्या ने नीलम को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया।

सोनाली झा

Tanya Mittal Neelam Giri Fight: ‘बिग बॉस 19’ खत्म हो चुका है, मगर शो के कंटेस्टेंट्स की कहानियां अब भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। जहां एक तरफ गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली, वहीं दूसरी तरफ दो लोकप्रिय कंटेस्टेंट तान्या मित्तल और नीलम गिरी के बीच आई दरार से फैंस को हैरान कर रहा है। शो के दौरान दोनों की मजबूत दोस्ती सभी ने देखी थी, लेकिन फिनाले के बाद हालात अचानक बदल गए, जब तान्या ने नीलम को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया।

आखिर तान्या ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इस सवाल का जवाब खुद उन्होंने दिया है। फिल्म विंडो के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर एक वीडियो में तान्या ने साफ कहा कि उन्होंने ड्रामा से ज्यादा सुकून चुना। तान्या का कहना है कि उन्हें किसी भी ऐसे रिश्ते को आगे बढ़ाने में दिलचस्पी नहीं है, जहां उनकी बुराई की जाए। उन्होंने कहा कि मेरी कोई बुराई करेगा तो मैं उससे बात नहीं करूंगी। नीलम के लगातार नेगेटिव और इनडायरेक्ट कमेंट्स ने मुझे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

नीलम गिरी ने तान्या मित्तल को कहा फर्जी

शो के बाद नीलम गिरी के दिए गए इंटरव्यूज देखकर तान्या और भी ज्यादा आहत हुईं। उन्होंने बताया कि नीलम ने उनके बारे में कहा कि वो कहीं की महारानी नहीं है, वह फर्जी है। इस पर तान्या का कहना था कि उन्होंने शो में नीलम को हमेशा सच्चाई बताई और हर आंसू में यही कहा कि उन्होंने कभी झूठ नहीं बोला। उन्हें उम्मीद थी कि उनकी दोस्त उनके लिए खड़ी होगी, न कि उनकी कहानी को झूठ बताएगी।

तान्या मित्तल ने बताया दोस्ती का मतलब

तान्या ने कहा कि दोस्ती का मतलब होता है भरोसा, और जब वो भरोसा टूटता है तो साथ रहना मुश्किल हो जाता है। इस बीच तान्या मित्तल ने शो से बाहर आने के बाद अपने फैंस से मुलाकात की। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें बड़ी संख्या में फैंस उन्हें घेरकर प्यार दिखाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि क्या मैं सच में हार गई? तान्या का यह सवाल दिखाता है कि भले ही वह बिग बॉस 19 की ट्रॉफी न जीत सकीं हों, मगर दर्शकों का प्यार उनके लिए सबसे बड़ी जीत है।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी