बिग बॉस 19 अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल का फूटा गुस्सा, बोलीं- मत दो खाना, नहीं करूंगी वो काम

Tanya Mittal Anger: बिग बॉस 19 की शुरुआत को कुछ ही दिन हुए हैं और घर के अंदर ड्रामा अपने चरम पर है। ताजा एपिसोड में तान्या मित्तल और बाकी घरवालों के बीच सफाई और खाने को लेकर बड़ा झगड़ा देखने को मिला।

सोनाली झा

Bigg Boss 19 Update: रियलिटी शो बिग बॉस 19 का आगाज ही हुआ है, लेकिन कंटेस्टेंट का गेम एकदम अप है। बिग बॉस 19 का हर एपिसोड दर्शकों के लिए किसी नए ड्रामे से भरा होता है। घर के अंदर रह रहे कंटेस्टेंट्स के बीच छोटी-छोटी बातों पर तकरार होना आम है, लेकिन इस बार मामला सफाई और खाने को लेकर इतना बिगड़ा कि तान्या मित्तल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

सोमवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में घरवालों के बीच जमकर बहस देखने को मिली। दरअसल, जीशान कादरी ने तान्या मित्तल से गार्डन एरिया और स्मोकिंग रूम की सफाई करने के लिए कहा। इतना ही नहीं तान्या ने साफ इंकार कर दिया। तान्या ने कहा कि स्मोकिंग एरिया कॉमन नहीं है क्योंकि वहां सिर्फ पांच लोग ही स्मोक करते हैं, जबकि ड्राइंग रूम 15 लोग इस्तेमाल करते हैं। इसलिए वे स्मोकिंग एरिया साफ नहीं करेंगी।

बसीर अली और जीशान से भिड़ीं तान्या

तान्या मित्तल के इनकार से जीशान और बसीर अली भड़क गए। बसीर ने ताना कसते हुए कहा कि अगर तान्या सफाई नहीं करेंगी, तो उन्हें खाना भी नहीं मिलेगा। इस पर तान्या आगबबूला हो गईं और बोलीं कि मत देना खाना, लेकिन चिल्लाना मत। तुम लोग अपनी प्लेट धो सकते हो, तो अपनी ऐश भी उठा सकते हो। बहस यहीं नहीं थमी। जीशान ने तान्या को चेतावनी दी कि अगर वह ऐसे ही इश्यू बनाएंगी तो घर में टिक नहीं पाएंगी।

तान्या मित्तल की आंखों से छलके आंसू

जीशान ने आरोप लगाया कि तान्या सिर्फ फुटेज के लिए लड़ाई करती हैं। ये सुनकर तान्या टूट गईं और रोने लगीं। इस दौरान नीलम गिरी ने तान्या का साथ दिया और उन्हें समझाया। तान्या और जीशान-बसीर के बीच हुई यह तकरार आने वाले एपिसोड्स में घर का माहौल और गरमा सकती है। साफ-सफाई और खाना बिग बॉस हाउस में हमेशा से विवाद का सबसे बड़ा कारण रहा है। तान्या के सपोर्ट में कौन-कौन घरवाला आता है ये देखना दिलचस्प होगा। आपको बता दें, तान्या का ज्यादातर घरवालों से बहस और झगड़ा है। काफी ज्यादा घरवाले ऐसे हैं जो उन्हें पसंद नहीं करते हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन