तनुश्री दत्ता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

तनुश्री का वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल, तो भड़कीं एक्ट्रेस, दिया करारा जवाब

Tanushree Dutta: बीते दिन तनुश्री दत्ता ने अपना रोते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए मदद की गुहार लगाई थी। अब इस वीडियो को देख लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है।

स्नेहा मौर्या

Tanushree Dutta On Harassment: तनुश्री दत्ता जिन्हें आज हर कोई जानता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन हाल ही में वह अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। जिसपर अब लोगों ने भी उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

दरअसल, बीते मंगलवार को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अपने ही घर पर पेरशान किया जा रहा है और उनके घर में 'मेड प्लांट' की गई है। जिससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की है और आज ओशिवारा पुलिस की एक टीम सुबह उनके घर समर्थ आंगन भी पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

 तनश्रुी के वायरल वीडियो पर यूजर्स ने किया ट्रोल

हालांकि, इन सबके बीच उनका वीडियो वायरल होने बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'मैं तनुश्री दत्ता मैम का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन इस बार लगता है कि वो सुर्खियों में रहना चाहती हैं और हो सकता है कि मैं सही हूं लेकिन लग तो ऐसा ही रहा है.... माफ करिएगा अगर मेरे शब्द आपको हर्ट करें तो लेकिन आपका वीडियो देखने के बाद मुझे बिल्कुल ऐसा ही लग रहा है।'

एक्ट्रेस ने रिएक्ट करते हुए यूजर्स पर कंसा तंज

ऐसे में यूजर के कमेंट को देखकर इस पर तनुश्री ने जवाब देते हुए लिखा, "रियली? अपनी प्रोफाइल चेक करो, आज ही बनाया है इंस्टा अकाउंट।" इसके अलावा दूसरे ने कहा कि एक यूजर ने लिखा, 'नौटंकी करना बंद करो मैम...लोग जान चुके हैं आपकी असलियत। कि आप मिनटों-मिनटों मे कितना ड्रामा करती हो। आपकी इस थर्ड क्लास एक्टिंग से हम परेशान हो गए हैं।

यूजर ने आगे कहा कि अगर आप मुंबई में सेफ नहीं, तो यूएसए क्यों नहीं चली जाती है और यहां पर क्यों अपनी लाइफ को खतरे में डाल रही हो। नाना पाटेकर अच्छे इंसान हैं और बॉलीवुड के बेहतरीन स्टार हैं उन्हें यूं बदनाम करने की कोशिश मत करो। तनुश्री ने इस पर भी रिएक्ट करते हुए कहा कि "मैंने तो इस पोस्ट में नाना का नाम तक नहीं लिया। चोर की दाढ़ी में तिनका!"

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता