तमिलनाडु चुनाव 2026 मतदान (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Tamil Nadu Election 2026: रजनीकांत, अजित कुमार से लेकर धनुष तक, कमल हासन संग वोट डालने पहुंचीं श्रुति हासन

Tamil Nadu Election 2026 में कई फिल्मी सितारों ने मतदान कर लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाई। कमल हासन और श्रुति हासन ने साथ वोट डाला, जबकि रजनीकांत, अजित कुमार, धनुष और विजय भी मतदान केंद्र पहुंचे।

सोनाली झा

Celebrity Tamil Nadu Election Voting: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के तहत राज्यभर में गुरुवार को मतदान जारी है। इस दौरान आम जनता के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचीं। इसी कड़ी में कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ चेन्नई के टेयनमपेट स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे।

मतदान के बाद श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि मैंने वोट कर दिया, आपने किया? उनके इस संदेश ने फैंस को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का काम किया। गौरतलब है कि कमल हासन की पार्टी मक्कल नीधि मय्यम इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरी है, लेकिन उन्होंने डीएमके गठबंधन को समर्थन दिया है। इसके बावजूद उन्होंने लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाते हुए मतदान किया और लोगों से भी वोट देने की अपील की।

साउथ के बड़े सितारे भी पहुंचे मतदान केंद्र

इस अहम मौके पर कई अन्य दिग्गज कलाकार भी मतदान करते नजर आए। रजनीकांत ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। वहीं धनुष ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का संदेश दिया। इसके अलावा अजित कुमार तिरुवनमियुर स्थित मतदान केंद्र पहुंचे, जहां उनके आने से भारी भीड़ जमा हो गई।

राजनीति और सिनेमा का संगम

इस चुनाव में सिनेमा और राजनीति का दिलचस्प संगम भी देखने को मिल रहा है। अभिनेता-राजनेता थलापति विजय ने चेन्नई के नीलंगराई स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। उनकी पार्टी पहली बार पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरी है, जिससे इस चुनाव की दिलचस्पी और बढ़ गई है। वहीं अभिनेता गौतम राम कार्तिक भी शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे।

4 मई को आएंगे नतीजे

तमिलनाडु के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान जारी है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और हर बूथ पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अब सभी की नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम