तमिल कॉमेडियन रोबो शंकर का 46 साल की उम्र में निधन  
मनोरंजन

तमिल कॉमेडियन रोबो शंकर का 46 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Robo Shankar News: तमिल कॉमेडियन रोबो शंकर का 46 साल की उम्र में निधन हो गया। शूटिंग के दौरान अचानक बेहोश होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

सोनाली झा

Robo Shankar Passes Away: तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने अपने प्रसिद्ध कॉमेडियन और अभिनेता रोबो शंकर को खो दिया। वे 46 वर्ष के थे। बुधवार को शूटिंग के दौरान अचानक बेहोश होने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार शाम लगभग 8:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन ने इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ा दी है।

रोबो शंकर अपने अद्भुत हास्य और अभिनय के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें धनुष की ‘मारी’, विशाल की ‘इरुम्बु थिराई’ और विष्णु विशाल की ‘वेल्लैनु वंधुत्ता वेल्लईकरन’ शामिल हैं। उनके अभिनय की कॉमिक टाइमिंग और सहज अंदाज़ दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। अभिनेता का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनके परिवार में पत्नी प्रियंका और बेटी इंद्रजा हैं।

इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों ने रोबो शंकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। अभिनेता कमल हासन ने कहा कि रोबो शंकर उनके लिए छोटे भाई समान थे और कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। निर्देशक वेंकट प्रभु ने सोशल मीडिया पर लिखा कि RIP robo shankar बहुत जल्दी चले गए मेरे दोस्त। परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। अभिनेत्री वरलक्ष्मी ने दिवंगत अभिनेता से चार दिन पहले हुई बातचीत का जिक्र किया और इसे अत्यंत दुखद बताया।

सिमरन ने कही ये बात

अभिनेत्री सिमरन ने लिखा कि रोबो शंकर ने लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई और उनकी कमी हमेशा खलेगी। अभिनेता सिलंबरासन उर्फ सिम्बु ने भी कहा कि एक ऐसे व्यक्ति को खोना दुखद है जो हमेशा हंसी-मज़ाक करता था। उनकी मुस्कान हमारे दिलों में हमेशा बसी रहेगी। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। रोबो शंकर का निधन न केवल तमिल फिल्म उद्योग बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी एक बड़ी क्षति है। उनकी कॉमिक टाइमिंग, हास्यपूर्ण अंदाज और सरल स्वभाव हमेशा याद किए जाएंगे।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान