-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Swara Bhaskar Sharp Reply To Trolls Saying I Dont Want To Look 25 At 35
स्वरा भास्कर का ट्रोलर्स को करारा जवाब, बोलीं- मुझे 35 की होकर 25 की नहीं दिखना
- Written By: सोनाली झा
Swara Bhaskar Reply to Trolls: स्वरा भास्कर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें 35 की उम्र में 25 की दिखने की जरूरत नहीं है। महिलाओं पर हमेशा जवान और स्लिम दिखने का दबाव गलत है।

स्वरा भास्कर का ट्रोलर्स को करारा जवाब
Swara Bhaskar Sharp Reply to Trolls: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों पति फहाद अहमद के साथ टीवी रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं। शो में दोनों की तकरार और बेबाक बातचीत अक्सर चर्चा का विषय बनती है। हालांकि इस बार शो से ज्यादा स्वरा अपने बढ़े हुए वजन की वजह से सुर्खियों में हैं।
स्वरा और फहाद ने साल 2023 में शादी की थी और शादी के बाद दोनों एक बेटी राबिया के पेरेंट्स बने। बेटी के जन्म के बाद से स्वरा का वजन बढ़ गया, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें अक्सर ट्रोल करते रहते हैं। यूजर्स का कहना है कि वह अब पहले जैसी फिट और ग्लैमरस नहीं दिखतीं। इस ट्रोलिंग पर अब स्वरा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
स्वरा भास्कर का करारा जवाब
स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे 35 की होकर 25 की दिखने का कोई शौक नहीं है। मैं अब मां हूं और मुझे ग्लैमरस दिखने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि महिलाएं चाहे मां बनें या उम्रदराज हों, उन पर हमेशा जवान और स्लिम दिखने का दबाव डालना पूरी तरह गलत है। स्वरा ने अपने बयान में आगे कहा कि लोगों को क्यों लगता है कि औरत को हमेशा 25 साल की दिखना चाहिए? मेरा बच्चा है, मेरी उम्र है और मुझे अपने शरीर को लेकर झूठ बोलने की कोई जरूरत नहीं है। उम्र और मातृत्व को छिपाना शर्म की बात नहीं, बल्कि गर्व की बात है।
सम्बंधित ख़बरें
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- तेजा सज्जा की ‘मिराय’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, पहले हफ्ते में जबरदस्त कलेक्शन
स्वरा का फिल्मी करियर
स्वरा भास्कर अपने करियर में कई दमदार फिल्मों का हिस्सा रही हैं। तनु वेड्स मनु, रांझणा और नील बटे सन्नाटा जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। शादी और मदरहुड के बाद स्वरा फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाए रहीं। उन्हें आखिरी बार साल 2021 में फिल्म Sheer Qorma में देखा गया था। लंबे अंतराल के बाद अब उन्होंने टीवी के जरिए वापसी की है। ‘पति पत्नी और पंगा’ में स्वरा का खुला और बेबाक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में वह और उनके पति फहाद अहमद एक-दूसरे से मजेदार तरीके से उलझते हैं, जो दर्शकों को एंटरटेन करता है।
Swara bhaskar sharp reply to trolls saying i dont want to look 25 at 35
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMनवभारत संपादकीय: क्यों लटका हुआ है पिछड़े क्षेत्रों का विकास? असंतुलन की पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 08:36 AMछात्र से मंत्री तक का सफर याद आया, पुराने कॉलेज पहुंच भावुक हुए मंत्री तुलसीराम सिलावट
Jul 02, 2026 | 08:31 AMनासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Jul 02, 2026 | 08:30 AMचालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
Jul 02, 2026 | 08:28 AMरीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMनवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Jul 02, 2026 | 08:19 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














