रजनीकांत, सिमरन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रजनीकांत से मुलाकात कर इमोशनल हुईं तमिल एक्ट्रेस सिमरन, इस पल को बताया खास, शेयर की PHOTOS

Tamil Actress Simran: तमिल एक्ट्रेस सिमरन ने हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत से उनके निवास पर मुलाकात की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दौरान एक्टर ने उनकी तारीफ की।

स्नेहा मौर्या

Tamil Actress Simran Meets Superstar Rajinikanth: तमिल फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सिमरन को आज हर कोई जानता है। वहीं एक्ट्रेस अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने शनिवार को सुपरस्टार रजनीकांत से उनके निवास में मुलाकात की और उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं।

दरअसल, एक्ट्रेस ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि “कुछ मुलाकातें वाकई समय से परे होती हैं। सुपरस्टार रजनीकांत के साथ यह खूबसूरत पल बिताने के लिए मैं आभारी हूं। ‘कुली’ और ‘टूरिस्ट फैमिली’ की सफलता ने इस मुलाकात को और भी खास बना दिया।”

रजनीकांत ने सिमरन के फिल्मों की तारीफ

यह मुलाकात इसलिए भी खास रही क्योंकि कुछ समय पहले ही सिमरन ने रजनीकांत को उनके 50 साल के शानदार फिल्मी सफर पर बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था “सिल्वर स्क्रीन से लेकर करोड़ों दिलों तक, आपका जादू हर साल और गहरा होता जा रहा है। स्टाइल, स्टारडम और सादगी को नई परिभाषा देने वाले रजनी सर के साथ काम करना हमेशा गर्व की बात रहेगी।” खास बात ये है कि रजनीकांत ने हाल ही में रिलीज हुई सिमरन की फिल्म ‘टूरिस्ट फैमिली’ की तारीफ भी की थी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसे “सुपर… सुपरर… सुपरर्र एक्स्ट्राऑर्डिनरी” बताया था। स्टूडियो ने भी इस प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिससे फिल्म की टीम का उत्साह दोगुना हो गया।

एक्ट्रेस की फिल्म ‘टूरिस्ट फैमिली’ हुई थी रिलीज

आपको बता दें, कि 1 मई को रिलीज हुई ‘टूरिस्ट फैमिली’ इस साल की तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही थी। फिल्म में सिमरन और ससिकुमार लीड रोल में नजर आए थे जबकि योगी बाबू, मिथुन जयशंकर, एम.एस. भास्कर, रमेश थिलक, भागवती पेरुमल और श्रीजा रवि जैसे कलाकारों ने भी दमदार अभिनय किया। सिर्फ इतना ही इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया था।

फिल्म का निर्देशन और प्रस्तुति भी खास रही। इसके सिनेमैटोग्राफर थे अरविंद विश्वनाथन, संगीत दिया था शान रहमान ने और एडिटिंग की थी भरत विक्रमन ने। कला निर्देशन राजकमल ने संभाला। यह फिल्म मिलियन डॉलर स्टूडियोज और एमआरपी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी, जिसे नसारेथ बसलियन, महेश राज बसलियन और युवराज गणेशन ने प्रोड्यूस किया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी