ताहिरा कश्यप की फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

ताहिरा कश्यप की फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ ने रचा इतिहास, 'बेस्ट एशियन फीचर फिल्म' का जीता खिताब

Tahira Kashyap Debut Film: ताहिरा कश्यप खुराना ने अपनी पहली फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ से इतिहास रच दिया है। उन्होंने कंटेंट एशिया अवॉर्ड्स 2025 में ‘बेस्ट एशियन फीचर फिल्म’ का खिताब अपने नाम कर लिया है।

स्नेहा मौर्या

Content Asia Awards 2025: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी और लेखिका-निर्देशक ताहिरा कश्यप को आज हर कोई जानता है। वहीं लेखिका अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन इन सबके बीच उनकी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। इस फिल्म को कंटेंट एशिया अवॉर्ड्स 2025 में ‘बेस्ट एशियन फीचर फिल्म’ (गोल्ड बेल्ट) का सम्मान मिला है।

दरअसल, ताहिरा की इस फिल्म ने कड़ी टक्कर में ‘व्हेयर इज द लाई?’ और ‘हैलो, लव, अगेन’ जैसी फिल्मों को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया। इन फिल्मों को सिल्वर और ब्रॉन्ज बेल्ट से नवाजा गया। यह जीत हिंदी सिनेमा के लिए गर्व का पल है।

ताहिरा कश्यप ने जाहिर की खुशी

इस उपलब्धि पर ताहिरा कश्यप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ को कंटेंट एशिया अवॉर्ड्स में सम्मान मिलना मेरे लिए सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं बल्कि भारत के लिए उत्सव जैसा है। यह उन कहानियों की जीत है जिन्हें हम पूरी दुनिया के सामने लाना चाहते थे। मुझे गर्व है कि हमारी फिल्म एशिया भर के दर्शकों के दिलों तक पहुंची।”

फिल्म की कहानी

कॉमेडी-ड्रामा ‘शर्माजी की बेटी’ पांच महिलाओं की जिंदगी और उनके सपनों पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने के लिए कैसी चुनौतियों का सामना करती हैं और कैसे समाज की बंदिशों के बीच भी अपनी राह तलाशती हैं। फिल्म को दर्शकों से खूब सराहना मिली थी।

फिल्म में ये सितारे आए नजर

वहीं फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो इस फिल्म में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में नजर आईं। इनके अलावा वंशिका तपारिया, अरिस्ता मेहता, शारिब हाशमी और परवीन भी अहम किरदारों में हैं और यह फिल्म ताहिरा द्वारा लिखित और निर्देशित की गई है। साथ ही ये फिल्म पिछले साल 28 जून 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

पहले भी जीते थे ये अवॉर्ड्स

आपको बता दें, इससे पहले भी ‘शर्माजी की बेटी’ ने एक्सचेंज 4 मीडिया अवॉर्ड्स में तीन सिल्वर बेल्ट अवॉर्ड्स जीते थे। इनमें बेस्ट फिल्म, ताहिरा कश्यप के लिए बेस्ट राइटर और दिव्या दत्ता के लिए बेस्ट एक्टर (मूवी) शामिल थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका

BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें

SIR विवाद में नया मोड़! फैक्ट चेक ने मीडिया दावे पर उठाए सवाल, BJP ने VIDEO किया शेयर

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान