'शर्माजी की बेटी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में लगा सितारों का जमावड़ा, सोनाली बेंद्रे समते दिखें ये सेलेब्स

ताहिरा कश्यप खुराना के डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'शर्माजी की बेटी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में बुधवार को सितारों का जमावड़ा लगा। इसमें आयुष्मान खुराना, तापसी पन्नू, सोनाली बेंद्रे, फातिमा सना शेख, करिश्मा तन्ना, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, अपारशक्ति खुराना, मुकेश छाबड़ा, सुरवीन चावला, कीर्ति कुल्हारी, अर्जन बाजवा, अमोल पाराशर, महिमा मकवाना, रमेश तौरानी, ​​आनंद एल राय, मोहित सूरी, जीतेंद्र कुमार और कई अन्य सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।
Sharmajee Ki Beti
Updated on: 
Sharmajee Ki Beti
प्राइम वीडियो ने अप्लॉज एंटरटेनमेंट और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर ताहिरा कश्यप खुराना के डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'शर्माजी की बेटी' के ग्लोबल प्रीमियर से ठीक दो दिन पहले एक स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की।
Sharmajee Ki Beti
'शर्माजी की बेटी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म की लीड कास्ट साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता, सैयामी खेर, वंशिका तपारिया और अरिस्ता मेहता के साथ डायरेक्टर ताहिरा कश्यप खुराना मौजूद थीं।
Sharmajee Ki Beti
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में ताहिरा कश्यप के पति आयुष्मान खुराना के अलावा तापसी पन्नू, सोनाली बेंद्रे, फातिमा सना शेख, करिश्मा तन्ना, नेहा धूपिया, मुकेश छाबड़ा, सुरवीन चावला, कीर्ति कुल्हारी सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।
Sharmajee Ki Beti
फिल्म की कास्ट और क्रू के लिए अपना प्यार और समर्थन दिखाने के लिए यह सभी सेलेब्स फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए।
Sharmajee Ki Beti
शर्माजी की बेटी एक लाइट हार्टेड और दिल को छू लेने वाली फिल्म है, जो महिलाओं की एंपावरमेंट और उनके सामने आने वाली चैलेंजेस पर रोशनी डालती है।
Sharmajee Ki Beti
शर्माजी की बेटी की कहानी तीन मिडिल क्लास महिलाओं और दो टीनएज लड़कियों की है, जिनका सरनेम शर्मा है। फिल्म के जरिए उनके अलग अलग अनुभव और संघर्षों को खूबसूरती से स्क्रीन पर दिखाने की कोशिश की गई है।
Sharmajee Ki Beti
शर्माजी की बेटी प्रीमियर 28 जून को भारत और 200 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रूप से किया जाएगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com