ए. आर. रहमान और सोनू निगम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सोनू निगम की आवाज और ए. आर. रहमान का संगीत फिर मचाएगा जादू, ‘तबस्सुम’ का एक्सटेंडेड वर्जन जारी

Tabassum Song Extended Version: बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीत रही फिल्म 'बंटवारा 1947' के मेकर्स ने फैंस को खास सरप्राइज दिया है। ए. आर. रहमान के गाने 'तबस्सुम' का एक्सटेंडेड वर्जन जारी किया गया

यति सिंह

AR Rahman Tabassum Song: 14 अगस्त को दस्तक देने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' लगातार दर्शकों का प्यार बटोर रही है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में तैयार यह फिल्म अपनी भावनात्मक कहानी, प्रभावी अभिनय और मानवीयता के मैसेज से हर किसी को प्रभावित कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर मिल रही इस पॉजिटिव रिएक्शन और शानदार रफ्तार के बीच फिल्म के निर्माताओं ने फैंस को एक बेहद खूबसूरत संगीतमय तोहफा दिया है। मेकर्स ने फिल्म के बहुचर्चित और पॉपुलर रोमांटिक गीत 'तबस्सुम' का नया एक्सटेंडेड वर्जन जारी किया है।

संगीत प्रेमियों के लिए पेश किया गया खास तोहफा

जब यह गाना पहली बार दर्शकों के सामने आया था, तब अपनी मधुर धुन और प्यार तथा उम्मीद के संदेश की वजह से इसने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। अब जैसे-जैसे फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज बढ़ रहा है, निर्माताओं ने इस संगीतमय अनुभव को और अधिक गहरा बनाने का फैसला किया। इस नए और एक्सटेंडेड वर्जन की सबसे खास बात यह है कि इसमें संगीत तैयार करने वाले कलाकारों के विजुअल्स को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है।

रहमान और सोनू निगम की जुगलबंदी ने बांधा समां

जारी किए गए नए वीडियो में फिल्म के भावुक कर देने वाले सीन्स के साथ-साथ ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान, फेमस सिंगर सोनू निगम और गायिका हीर के विशेष सीन शामिल किए गए हैं। दिग्गज ए. आर. रहमान द्वारा रचित और अरेंज किए गए इस गीत के मर्मस्पर्शी बोल प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं। सोनू निगम की जादुई और भावनात्मक आवाज के साथ हीर की सुरीली गायकी ने इस धुन में एक अलग ही मिठास घोल दी है।

3 दशक बाद फिर साथ आई ऐतिहासिक जोड़ी

बंटवारा 1947 कई मायनों में भारतीय सिनेमा के लिए खास मानी जा रही है। इस फिल्म के जरिए डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और एक्टर सनी देओल की ऐतिहासिक जोड़ी लगभग 30 सालों के लंबे अंतराल के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर लौटी है।

आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित इस फिल्म में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार कलाकारों की टोली मौजूद है। अपनी सशक्त कहानी और बेहतरीन डायरेक्शन के बल पर यह फिल्म समीक्षकों और आम जनता दोनों की ओर से खूब वाहवाही लूट रही है।

कंगना ने दिया कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब, बोली- वंदे मातरम से पाकिस्तानियों से ज्यादा कांग्रेस क्यों तड़पती है?

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: भाजप ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया

झारखंड सरकार ने मानी छात्रों की बात, तो राहुल गांधी ने जताई खुशी, बोले- छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए

नहीं हुआ गैरकानूनी बल प्रयोग, दिल्ली पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा- प्रदर्शन में शामिल थे हिस्ट्रीशीटर

PM मोदी के विदेशी दौरों में 5 साल में ₹557 करोड़ खर्च, सरकार ने दिया हिसाब, 2024 के मुकाबले 71.5% बढ़ी लागत