शर्म आती है देखकर... विमल इलायची एड पर भड़के मुकेश खन्ना, शाहरुख-अजय देवगन से बोले- माफी मांगो

Vimal Elaichi Ad Controversy: विमल इलायची एड विवाद में एफडीए का नोटिस मिलने के बाद मुकेश खन्ना ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को फटकार लगाते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
Mukesh Khanna Vimal Elaichi Ad Controversy
मुकेश खन्ना, शाहरुख खान और अजय देवगन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Mukesh Khanna Vimal Elaichi Ad Controversy: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा विमल इलायची के एड को लेकर बॉलीवुड के दिग्गज सितारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद मनोरंजन जगत में हलचल तेज हो गई है। एफडीए की इस कड़ी कार्रवाई के बीच एक्टर मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर जोरदार हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि खुद को जनता का पसंदीदा बताने वाले इन अभिनेताओं को इस तरह के हानिकारक उत्पादों के अप्रत्यक्ष एड से दूर रहना चाहिए था। मुकेश खन्ना ने मांग की है कि इन तीनों कलाकारों को सार्वजनिक रूप से देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

सरकारी नोटिस के बाद सामने आया गुस्सा

मुकेश खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पूरा वीडियो पोस्ट जारी कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की राहत है कि प्रशासन ने आखिरकार इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है, भले ही इसमें काफी समय लग गया। उनका मानना है कि जो कलाकार पर्दे पर युवाओं के आदर्श बनते हैं, उन्हें ऐसे किसी विज्ञापन का हिस्सा नहीं बनना चाहिए जो समाज में गलत संदेश फैलाए।

सरोगेट प्रचार के जरिए गलत संदेश देने का आरोप

अपने बयान में मुकेश खन्ना ने कहा कि भले ही इस विज्ञापन को इलायची के प्रचार के तौर पर पेश किया जाता है, लेकिन यह असल में एक प्रतिबंधित गुटखा ब्रांड को ही बढ़ावा देने का तरीका है। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि सभी सुख-सुविधाएं और अपार संपत्ति होने के बावजूद ये स्टार्स पैसों के लिए ऐसे प्रोडक्ट का प्रचार करने को तैयार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि केसरिया आदाब जैसी चीजें शौर्य और साहस की प्रतीक होती हैं, उनका इस्तेमाल किसी हानिकारक आदत को बढ़ावा देने के लिए करना बेहद दुखद है।

Mukesh Khanna Vimal Elaichi Ad Controversy
कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं, कुछ खाकी पहनकर... अमिताभ बच्चन ने यूपी पुलिस के एंथम को लेकर कही ये खास बात

देश की जनता से सार्वजनिक माफी की मांग

मुकेश खन्ना का मानना है कि शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ का अब नैतिक फर्ज बनता है कि वे आगे आएं और अपनी गलती स्वीकार करें। उन्हें लोगों को यह साफ तौर पर बताना चाहिए कि ऐसी चीजें सेहत के लिए हानिकारक हैं और इनका सेवन नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई बड़ा स्टार किसी गलत चीज का चेहरा बनता है तो उससे युवा पीढ़ी गुमराह होती है, इसलिए इस भूल को सुधारना अनिवार्य है।

Navbharat Live
navbharatlive.com