तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कितनी है जेठालाल और बबिता जी की फीस 
मनोरंजन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबिता जी से तीन गुना अधिक है जेठालाल की फीस

TMKOC: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आती है, लेकिन फीस के मामले में जेठालाल बबीता जी से 3 गुना आगे हैं। जानें इन्हें कितनी फीस मिलती है।

अनिल सिंह

StartFragment

TMKOC Star Cast Fees: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी सीरियल करीब 17 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इसमें अहम किरदार निभाने वाले कलाकारों की फीस कितनी है, यह जानने के लिए लोग उत्सुक हैं। अब इससे जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें फीस को लेकर जो दावा किया गया है उससे पता चलता है कि जेठालाल को बबीता जी से तीन गुना अधिक फीस मिलती है।

जेठालाल और बबीता की केमिस्ट्री तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में दर्शकों को काफी पसंद आती है। आइए जानते हैं सीरियल में काम करने वाले मुख्य कलाकारों को प्रति एपिसोड कितनी रकम मिलती है।

जेठालाल की फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में सबसे अधिक फीस पाने वाले एक्टर दिलीप जोशी हैं, जो शो में जेठालाल का किरदार निभाते हैं। खबर के मुताबिक पर एपिसोड उन्हें डेढ़ से दो लाख रुपए फीस मिलती है।

दयाबेन को मिलती थी कितनी फीस

दिशा वकानी शो में दयाबेन का किरदार निभाती थी, जो लंबे समय से शो का हिस्सा नहीं हैं। कहा यह जाता है कि उन्होंने फीस बढ़ाने को लेकर मांग की थी, हालांकि शो छोड़ने के पहले उन्हें कितनी फीस मिल रही थी इसके बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

बबिता जी की फीस

शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता को फीस के तौर पर प्रति एपिसोड 50 से 75 हजार रुपये मिलते हैं। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि जेठालाल और बबीता जी की फीस में काफी अंतर है, यह अंतर करीब तीन गुना के आसपास है।

बाकी कलाकारों की फीस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में पोपटलाल का किरदार निभाने वाले श्याम पाठक को एक एपिसोड के लिए 50 से 60 हजार रुपये मिलते हैं। वही बबीता जी के पति अय्यर का किरदार निभाने वाले एक्टर को करीब 80 हजार रुपये फीस के तौर पर मिलते हैं। इसके अलावा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अलग-अलग किरदार निभाने वाले कलाकारों की फीस के बारे में जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उन्हें कितनी फीस मिलती है इसको लेकर कोई दावा नहीं किया जा सकता।

EndFragment

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज