तारक मेहता का उल्टा चश्मा (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अमेरिका पर छाया जेठालाल का खुमार, तारक मेहता के किरदारों ने टाइम्स स्क्वेयर पर लहराया तिरंगा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की टीम ने अमेरिका में 80वां स्वतंत्रता दिवस खास अंदाज में मनाया। दिलीप जोशी और असित मोदी समेत कलाकार टाइम्स स्क्वायर पर इंडिया डे सेलिब्रेशन में शामिल हुए।

अपूर्वा नायक

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Independence Day Celebration: सोनी टीवी का सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर भारतीयों के दिल में बसा हुआ है।

जहां एक ओर भारत में 80वां स्वतंत्रता दिवस का त्योहार मनाया गया, वहीं तारक मेहता की टीम के सदस्यों ने एक अनोखे अंदाज में इस दिन को सेलिब्रेट किया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम ने अमेरिका में खास अंदाज में इंडिया डे सेलिब्रेट किया। शो के कलाकारों और प्रोड्यूसर असित मोदी ने न्यूयॉर्क की ऐतिहासिक एम्पायर स्टेट बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

टाइम्स स्क्वायर पर भी मनाया इंडिया डे

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के बाद शो की टीम न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पहुंची। यहां ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेठालाल के किरदार में नजर आने वाले दिलीप जोशी के साथ आत्माराम तुकाराम भिड़े, माधवी भिड़े, बबीता जी, सोढ़ी और टप्पू समेत कई कलाकार कार्यक्रम का हिस्सा बने।

असित मोदी ने शंख बजाकर की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत प्रोड्यूसर असित मोदी ने शंख बजाकर की। इसके बाद लाइव डांस परफॉर्मेंस हुई और ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरी टीम भारतीय संस्कृति और देशभक्ति के रंग में नजर आई। असित मोदी तिरंगे की ओर देखकर सम्मान में अपना मस्तक झुकाते हुए भी दिखाई दिए।

दिलीप जोशी ने फैंस से की बातचीत

कार्यक्रम के दौरान दिलीप जोशी ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों से बातचीत की। जेठालाल के अपने खास अंदाज में उन्होंने मंच से लोगों का मनोरंजन भी किया। इसके बाद शो के अन्य कलाकारों ने भी फैंस से बातचीत की और इंडिया डे समारोह का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की।

टीवी शो के लिए ऐतिहासिक मौका

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम के लिए यह अवसर इसलिए भी खास रहा क्योंकि भारतीय टेलीविजन से किसी शो की कास्ट को अमेरिका में इंडिया डे सेलिब्रेशन के लिए आमंत्रित किए जाने का यह पहला मौका बताया जा रहा है। इससे पहले बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारे ऐसे आयोजनों में शामिल होते रहे हैं।

कई बड़े सितारे रह चुके हैं हिस्सा

इससे पहले अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे बॉलीवुड सितारे अमेरिका में इंडिया डे सेलिब्रेशन का हिस्सा बन चुके हैं। साउथ सिनेमा से अदिवि शेष ने इस साल कार्यक्रम में शिरकत की, जबकि पिछले साल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना भी इस समारोह में शामिल हुए थे। ऐसे में ‘तारक मेहता’ की टीम की मौजूदगी भारतीय टेलीविजन के लिए खास उपलब्धि मानी जा रही है।

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक