तन्मय वेकारिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कैमरे के सामने टूट गए 'Tarak Mahata' के बाघा, तन्‍मय वेकारिया की हालत देख रोकनी पड़ी शूटिंग

Taarak Mehta Actor Breaks Down: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर वेकारिया अपनी दिवंगत मां को याद कर फूट-फूटकर रो पड़े। जिसके बाद शूटिंग को रोकना पड़ा।

यति सिंह

Tanmay Vekaria emotional moment: फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट से हाल ही में एक बेहद इमोशनल कर देने वाली खबर सामने आई है। हमेशा से दर्शकों को हंसाने वाले 'बाघा' यानी एक्टर तन्मय वेकारिया शूटिंग के दौरान अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए और कैमरे के सामने ही रो पड़े।

तन्मय वकेरिया की ऐसी हालत देखकर सेट पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं और प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी को तुरंत शूटिंग को रोकना पड़ गया।

कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा का किरदार निभा रहे तन्मय वकेरिया और बावरी की प्रेम कहानी से जुड़ी एक सीन की शूटिंग के दौरान जैसे ही डायरेक्टर ने कैमरा रोल करने का निर्देश दिया। तभी अचानक तन्मय वेकारिया बेहद इमोशनल हो गए। वह खुद पर काबू नहीं रख सके और बिलख-बिलखकर रोने लगे। कैमरे के सामने उनकी ऐसी रुलाई देखकर वहां मौजूद शो की पूरी टीम हैरान रह गई। तभी उसी दौरान शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी तुरंत आगे आए। उन्होंने तन्मय को गले से लगाया और सांत्वना देकर तन्मय को शांत कराया। एक्टर को संभालने के लिए कुछ देर के लिए शूटिंग को पूरी तरह रोक देना पड़ा।

आंसुओं के बीच याद आईं माई...

शूटिंग के दौरान जब तन्मय थोड़ा शांत हुए तो उन्होंने भारी मन से अपनी मां से जुड़ी कई खूबसूरत यादें पूरी कास्ट और क्रू के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब भी कोई प्रशंसक उनकी एक्टिंग की तारीफ करता था, तो उनकी मां का चेहरा खुशी से खिल उठता था। वह अपने बेटे की कामयाबी पर सबसे ज्यादा गर्व महसूस करती थीं।

2008 से बरकरार है तारक मेहता का उल्टा चश्मा जादू

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' साल 2008 से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। जेठालाल (दिलीप जोशी) बबीता जी, भिड़े मास्टर और तप्पू सेना जैसे किरदारों ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है।

हालांकि, शो के फैंस आज भी दयाबेन (दिशा वकानी) की कमी महसूस करते हैं, जिन्होंने 2017 में शो छोड़ दिया था। मुनमुन ने बताया कि इतने सालों में कई बदलाव आए, लेकिन किरदारों के प्रति दर्शकों का प्यार आज भी वैसा ही बना हुआ है, जैसा पहले दिन था।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?