मनोरंजन

कृषि कानूनों की वापसी पर तापसी पन्नू ने जताई खुशी, बोलीं- ‘गुरुपरब दियां सब नूं वधाइयां...’

उज्वला धारपवार

Taapsee Pannu on withdrawal of agricultural laws Said- 'Gurpurab diyan sab nu wadhaiyan...': पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने प्रकाश पर्व के खास मौके पर तीनों कृषि कानून को लेकर बड़ा ऐलान कर सबको चौका दिया। जनता को आज संबोधित करते हुए मोदी ने बताया कि ‘उनकी सरकार तीनों कृषि कानून वापस ले रही है। इस महीने के अंत तक इससे जुड़ी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।‘ आपको बता दें, दिल्ली की सीमाओं पर पिछले एक साल से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसान आंदोलन कर रहे थे। इस आंदोलन के चलते अब तक 500 से ज्यादा किसान अपनी जान गंवा बैठे हैं। 

मोदी पीएम के इस ऐलान के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अदाकारा ने एक स्क्रीन शॉट ट्वीट कर सोशल मीडिया पर लिखा ‘इसके साथ ही, गुरुपरब दियां सब नूं वधाइयां...’

तापसी पन्नू का यह ट्वीट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें, कृषि कानूनों लागू होने के बाद अभिनेत्री भी किसानों के समर्थन में बोलती दिखाई दी थी। जहां तापसी ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की है वहीं कंगना रनौत पीएम नरेंद्र मोदी के इस फैसले के खिलाफ बोलती दिखाई दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर तीनों कृषि कानून वापस लेने पर अपनी नाराजगी जाहिर करती नजर आई।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस