तापसी पन्नू अपकमिंग फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

दो साल बाद बड़े पर्दे पर तापसी पन्नू की दमदार वापसी, ‘Assi’ का मोशन पोस्टर आया सामने

Taapsee Pannu Upcoming Movie: दो साल बाद तापसी पन्नू बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उनकी नई फिल्म ‘अस्सी’ का इंटेंस मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें एक्ट्रेस इंसाफ की लड़ाई लड़ती नजर आएंगी।

स्नेहा मौर्या

Taapsee Pannu Assi Motion Poster Release: ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ और ‘खेल खेल में’ के बाद अब तापसी पन्नू एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। करीब दो साल के ब्रेक के बाद एक्ट्रेस की नई फिल्म ‘अस्सी’ का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है और फैंस तापसी के इस नए अवतार को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

हालांकि तापसी पन्नू पिछले कुछ समय से स्क्रीन से दूर थीं, लेकिन वह लगातार बिहाइंड द सीन अपनी फिल्मों पर काम कर रही थीं। अब उनकी इस अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। ‘अस्सी’ में तापसी एक गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर इंसाफ की लड़ाई लड़ती दिखाई देंगी।

इंटेंस है ‘अस्सी’ का मोशन पोस्टर

23 जनवरी 2026 को फिल्म ‘अस्सी’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। इस पोस्टर ने फिल्म की कहानी की झलक दे दी है। तापसी पन्नू के चेहरे पर खून के छींटे, आंखों में डर और हैरानी—उनका लुक बेहद इंटेंस नजर आ रहा है। मोशन पोस्टर में एक स्कूल बैग लिए छोटी बच्ची को भागते हुए और उसके पीछे तीन आदमियों को दौड़ते दिखाया गया है। फिल्म के टाइटल के साथ टैगलाइन लिखी है “उस रात वो घर नहीं पहुंची”, जो कहानी की गंभीरता को साफ तौर पर बयां करती है।

मोशन पोस्टर के साथ तापसी पन्नू ने कैप्शन में लिखा, "बहुत समय हो गया है, जब से हमने इसे नॉर्मल कर दिया है। कोर्ट में मिलते हैं… मेरा मतलब है थिएटर में।" पोस्टर से साफ संकेत मिलते हैं कि यह फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें तापसी वकील की भूमिका निभाते हुए एक बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठाती नजर आएंगी।

इस दिन रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में तापसी पन्नू के साथ कानि कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ भी रिलीज होगी, जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान