द केरल स्टोरी 2 पर स्वरा भास्कर का फूटा गुस्सा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

स्वरा भास्कर ने ‘द केरल स्टोरी 2’ पर उठाए सवाल, बोलीं- फिल्म में मुसलमानों को राक्षस की तरह दिखाया गया

Swara Bhasker ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि फिल्म में मुसलमानों को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है और कहानी में नफरत भरी हुई है।

सोनाली झा

Swara Bhasker On The Kerala Story 2: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वाली स्वरा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी 2 को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। स्वरा का कहना है कि फिल्म में एक खास समुदाय को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है, जो समाज में गलत संदेश दे सकता है।

स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लंबा नोट लिखा। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने फिल्म या उसका ट्रेलर देखा है तो यह साफ नजर आता है कि इसमें मुसलमानों को राक्षस के रूप में पेश किया गया है। स्वरा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स फिल्म के पक्ष में भी अपनी राय रख रहे हैं।

फिल्म की कहानी पर उठाए सवाल

अपने पोस्ट में स्वरा भास्कर ने यह भी कहा कि फिल्म में हिंदू महिलाओं को भी ऐसे दिखाया गया है जैसे वे बेहद भोली और आसानी से प्रभावित होने वाली हों। उनके मुताबिक, फिल्म की कहानी यह संकेत देती है कि महिलाओं को हमेशा किसी सुरक्षा की जरूरत होती है, जो उन्हें अपनी गलतियों से बचाए। उन्होंने लिखा कि इस तरह की प्रस्तुति महिलाओं की स्वतंत्रता और समझदारी पर भी सवाल खड़े करती है।

नफरत फैलाने का लगाया आरोप

अभिनेत्री ने अपने बयान में कहा कि फिल्म की कहानी में बहुत ज्यादा नफरत दिखाई गई है। उनके मुताबिक, ऐसी फिल्मों से समाज में विभाजन पैदा हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कहानियों को संवेदनशील तरीके से पेश किया जाना चाहिए। फिल्म द केरल स्टोरी 2 का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। इसमें उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई

यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लगातार चर्चा में बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 14 दिनों में भारत में लगभग 40.21 करोड़ रुपये का नेट और करीब 46.93 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई नजर आ रही है। जहां कुछ लोग इसकी कहानी को सराह रहे हैं, वहीं कुछ इसे विवादित और भड़काऊ बता रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते