Photo - Instagram 
मनोरंजन

सुष्मिता सेन के सिर 30 साल पहले सजा था मिस यूनिवर्स का ताज, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने 18 साल की उम्र में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। 21 मई को सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स का खिताब जीते 30 साल (Sushmita Sen Crowning Anniversary) पूरे हुए। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने खूबसूरत पोस्ट शेयर की है। साथ ही एक प्यारा सा नोट लिखा है। नोट बेहद इमोशनल है और यूजर्स उस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। फोटो में 18 साल की यंग सुष्मिता सेन एक बच्ची को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं और उसे देखकर मुस्कुरा रही हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि यह छोटी लड़की, जिससे मैं एक अनाथालय में मिली थी, उसने मुझे एक 18 साल की लड़की को जीवन का सबसे मासूम लेकिन गहरा सबक सिखाया, जिसे मैं आज तक जी रही हूं।

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि तस्वीर में कैद ये क्षण 30 साल पुराना है। मिस यूनिवर्स में भारत की पहली जीत आज पुरानी हो गई है। यह कैसी यात्रा रही है और अभी भी जारी है। हमेशा मेरी सबसे बड़ी पहचान और ताकत बने रहने के लिए भारत को धन्यवाद!! इतने प्यार और अपनेपन के लिए फिलीपींस को धन्यवाद। तीन दशक और आगे।

एक्ट्रेस ने फैंस का जताया आभार

सुष्मिता ने फैंस का आभार जताते हुए लिखा कि दुनिया भर में मेरे सभी प्रिय प्रशंसकों, दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों को ये पता है कि, आप में से प्रत्येक ने मेरे जीवन में बदलाव लाया है और मुझे उन तरीकों से प्रेरित किया है, जिनके बारे में आप कभी नहीं जानते होंगे। मैं सभी का प्यार महसूस करती हूं।

यूजर्स का रिएक्शन

सुष्मिता सेन की पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे कहना होगा कि आप एक सच्ची प्रेरणा हैं और लड़कियों को गोद लेकर आप वास्तव में मिस यूनिवर्स के उद्देश्य का पालन कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप यूनिक हैं, कोई भी आपके दृष्टिकोण और गरिमा के उस स्तर को पार नहीं कर पाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हैप्पी क्राउनिंग एनिवर्सरी क्वीन।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा