मनोरंजन

मौत से पहले इस जगह जाना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत, नाम जानकर आप हो जाएंगे हैरान

मौत से पहले दुनिया के एक ऐसे हिस्से में सुशांत सिंह राजपूत जाना चाहते थे जिसका नाम सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे और इस बात का खुलासा उनके साथ फिल्म में काम कर चुके एक्टर ने किया है। आइए जानते हैं सुशांत कहां जाना चाहते थे।

अनिल सिंह

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। वह अपने ही फ्लैट में मृत अवस्था में पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पुलिस ने आत्महत्या बताया, तो वहीं उनके मौत की जांच सीबीआई को भी सौंपी गई लेकिन उनके फैंस और परिवार अब भी इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सुशांत सिंह को लेकर बड़ा खुलासा प्रतीक बब्बर ने किया है, जो उनके साथ फिल्म छिछोरे में नजर आए थे।

छिछोरे फिल्म में प्रतीक बब्बर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था। वो सुशांत के साथ शूटिंग के समय अच्छा वक्त बिताने के लिए भी पहचाने जाते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद प्रतीक बब्बर ने अपने बयान में बताया था कि छिछोरे फिल्म के बाद वह अंटार्कटिका जाने वाले थे। लेकिन उनकी वह ख्वाहिश अधूरी रह गई। क्योंकि उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

प्रतीक बब्बर ने बातचीत के दौरान यह बताया था कि वह अंटार्कटिका भी अकेले ही जाना चाहते थे। एक बार तो उन्हें भी यह लगा कि भला ऐसा कौन करना चाहेगा, लेकिन प्रतीक बब्बर ने यह बताया कि वह क्वांटम फिजिक्स के दीवाने थे और इस विषय पर उन्हें बात करना बेहद पसंद था। वह जिंदगी को अलग तरह से जीते थे और जिंदगी को उनके देखने का नजरिया बिल्कुल अलग था।

शायद यही कारण है कि जो एक आम इंसान सोच भी नहीं सकता वह उस चीज को न सिर्फ सोचते थे बल्कि अमल में लाने का प्रयास भी करते थे। सुशांत सिंह के काफी सपने थे, जो अधूरे ही रह गए। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं और परिवार के लोग उन्हें अभी भूल नहीं पाए हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस