सूर्या और ज्योतिका (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Surya Birthday: जब ज्योतिका के लिए पिता के सामने डट गए थे सूर्या, प्यार के लिए लड़ी बड़ी लड़ाई

Surya Birthday Special: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सितारे सूर्या और ज्योतिका की शादी को 2 दशक हो चुके हैं। पिता शिवकुमार की शुरुआती असहमति के बावजूद दोनों ने अपने अटूट प्यार के दम पर शादी रचाई।

यति सिंह

Surya Jyotika Love Story: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी लव स्टोरी हैं, जो समय के साथ और भी खूबसूरत होती जाती हैं। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या और एक्ट्रेस ज्योतिका की जोड़ी भी इन्हीं में से एक है। आज बड़े पर्दे पर और असल जिंदगी में उनकी केमिस्ट्री देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दोनों को काफी संघर्ष करना पड़ा था।

सूर्या के पिता और दिग्गज एक्टर शिवकुमार शुरुआत में इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। इसके बावजूद सूर्या ने हार नहीं मानी और अपने प्यार को हासिल करके ही सांस ली। एक्टर सूर्या और ज्योतिका की लव स्टोरी साल 1999 में शुरू हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'पूवेल्लम केट्टुप्पर' के सेट पर हुई थी। उस वक्त दोनों ही अपने करियर के शुरुआती दौर में थे। धीरे-धीरे शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह दोस्ती जल्द ही गहरे प्यार में बदल गई। लगभग 7 सालों तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने 11 सितंबर 2006 को शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।

जब सूर्या ने उठाई जिंदगी भर शादी नहीं करने की कसम

सूर्या के पिता शिवकुमार ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वह शुरुआत में इस शादी के पक्ष में बिल्कुल नहीं थे। उन्हें यह रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था और उन्होंने अपनी नाराजगी भी जताई थी। लेकिन सूर्या अपने फैसले पर पूरी तरह अडिग थे।

उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया था कि अगर उनकी शादी ज्योतिका से नहीं हुई, तो वह पूरी उम्र शादी नहीं करेंगे और अकेले ही जिंदगी बिताएंगे। बेटे की यह जिद देखकर पिता का दिल पिघल गया। शिवकुमार ने सोचा कि उन्होंने अपनी फिल्मों में हमेशा प्यार की जीत दिखाई है, तो फिर अपने बेटे के प्यार को कैसे मना सकते हैं।

सूर्या और ज्योतिका (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

कमियों को भुलाकर जब बना अटूट सम्मान का रिश्ता

साउथ के सुपरस्टार सूर्या हमेशा से ही अपनी पत्नी ज्योतिका के काम के प्रति समर्पण के कायल रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता सूर्या ने बताया था कि शुरुआती दिनों में वह अपने डायलॉग बोलने में अटक जाते थे और एक्टिंग में झिझकते थे।

दूसरी तरफ हिंदी सिनेमा से साउथ की तरफ आई ज्योतिका अपनी भाषा न होते हुए भी डायलॉग को पूरी तरह याद कर लेती थीं। ज्योतिका की इसी लगन और ईमानदारी ने सूर्या का दिल जीत लिया था। दोनों के बीच शुरुआत से ही एक-दूसरे के प्रति बहुत गहरा सम्मान रहा है जो आज भी कायम है।

स्टारडम छोड़कर चुना बच्चों और परिवार का साथ

शादी के समय अभिनेत्री ज्योतिका अपने करियर की ऊचाइंयों पर थीं। महज 28 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। हालांकि लोगों को लगा कि यह पारिवारिक दबाव में लिया गया फैसला था, लेकिन ज्योतिका ने बाद में साफ किया कि यह उनका अपना निर्णय था।

ज्योतिका अपने जीवन के महत्वपूर्ण साल बच्चों के पालन-पोषण और घर को समर्पित किए। बाद में 35 की उम्र में उन्होंने दोबारा फिल्मों में शानदार वापसी की। आज भी जब यह सितारा जोड़ी अपने घर लौटती है, तो अपना स्टारडम दरवाजे से बाहर छोड़कर सिर्फ माता-पिता की भूमिका निभाती है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच