सुरेश रैना ने इंटरव्यू में अदिति बुधाथोकी को दिया गलत जवाब, खूब हो रही चर्चा  
मनोरंजन

कौन हैं अदिति बुधाथोकी जिनको सुरेश रैना ने दिया गलत जवाब

भारतीय क्रिकेटर Suresh Raina इस समय चर्चा में आ गए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने पूछे गए सवाल में गलत जवाब दिया वहीं उनका इंटरव्यू लेने वाली Aditi Budhathoki भी चर्चा में आ गई हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Aditi Budhathoki: सुरेश रैना का इंटरव्यू लेने वाली एंकर अदिति बुधाथोकी इस समय सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल इंटरव्यू के दौरान अदिति के पूछे गए सवाल पर क्रिकेटर सुरेश रैना ने गलत जवाब दे दिया था, जिसकी वजह से दोनों सुर्खियों में आ गए हैं।

सुरेश रैना ने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप आफ लीजेंड्स (WCL) में हिस्सा लिया, इस दौरान एक्ट्रेस और एंकर अदिति बुधाथोकी ने उनका इंटरव्यू लिया था। वो इंटरव्यू जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल अदिति के एक सवाल में सुरेश रैना फंस गए थे और उन्होंने हड़बड़ी में गलत जवाब दे दिया।

अदिति के इस सवाल का सुरेश रैना ने दिया गलत जवाब

अदिति बुधाथोकी ने सुरेश रैना से क्रिकेट से जुड़े कई सारे सवाल पूछे और उन्होंने अदिति को सटीक जवाब दिया। अदिति ने सुरेश रैना से पूछा क्रिकेट का किंग कौन है? तो उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया। फिर स्पीड की बात हुई तो रैना ने ब्रेट ली का नाम लिया और इसी तरह सवाल चलते रहे। आखिर में उन्होंने सुरेश रैना से क्रिकेट पर बनी 3 फिल्मों का नाम पूछा, तो सुरेश रैना ने बताया एस धोनी, चक दे इंडिया और लगान और यही सुरेश रैना का गलत जवाब था, क्योंकि चक दे इंडिया तो हॉकी पर बनी हुई फिल्म है। अदिति ने सुरेश को टोका नहीं लेकिन उनकी सोशल मीडिया पर फजीहत हो गई।

कौन हैं अदिति बुधाथोकी

अदिति बुधाथोकी मुंबई में रहती हैं, लेकिन उनका जन्म नेपाल के काठमांडू में हुआ था। 28 जून 1995 को नेपाल में जन्मी अदिति बुधाथोकी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत सन 2018 में आई नेपाली फिल्म 'कृ' से की थी, इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख कर लिया और वह काफी समय से मुंबई में हैं, उन्हें पंजाबी और हिंदी म्यूजिक वीडियो में देखा जा चुका है।

अदिति बुधाथोकी ने मिलिंद गाबा संग किया है काम

अदिति ने कुछ समय पहले पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा के साथ काम किया था। 2022 में अदिति नेपाली फिल्म बाबरी में नजर आई थी, इसके अलावा उन्होंने 2022 में एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो परांदा में भी काम किया था। फिलहाल वह एंकरिंग भी करती है और वह एक्ट्रेस भी हैं, सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और प्रशंसक उन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद करते हैं।

EndFragment

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज